हमें अभियान के माध्यम से दूरस्थ, तटस्थ और निकटस्थ सभी लोगों तक पहुंचकर उन्हें भारतीय जनता पार्टी से जोडने का काम करना हैः देवेश शर्मा सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की वृह्द बैठक कल
Jun 24 2019
ग्वालियर 24 जून। हमारे नेतृत्व ने भारत के नवनिर्माण का जो संकल्प लिया है, उसके लिए कार्यकर्ताओं के निर्माण की प्रक्रिया को निरंतर चलाना होगा। कार्यकर्ता निर्माण के लिए हमारी प्रक्रिया यह है कि पहले हम पार्टी के सदस्य बनाते हैं और उन सदस्यों में से ही श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का निर्माण करते हैं। सदस्यता अभियान ही श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के निर्माण का मूल है। हमें अभियान के माध्यम से दूरस्थ, तटस्थ और निकटस्थ सभी लोगों तक पहुंचकर उन्हें भारतीय जनता पार्टी से जोडने का काम करना है। उक्त बात आज जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने सदस्यता अभियान संगठन पर्व को लेकर आयोजित बैठक में कही।
इस बैठक में जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने बताया कि सदस्यता अभियान को लेकर कल २५ जून को दोपहर ३ बजे कैंसर हॉस्पिटल स्थित सभागार में जिले की वृहद बैठक आयोजित होगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्वालियर संभाग के प्रभारी बंशीलाल गुर्जर और संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ जी उपस्थित रहेंगे। इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला सदस्यता प्रभारी, सहप्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, सदस्यता प्रभारी, सहप्रभारी, मोर्चों के जिला व प्रदेश पदाधिकारी, विभाग, प्रकोष्ठ, प्रकल्प के जिला संयोजक, प्रदेश सहसंयोजक, विधायक, महापौर, सभापति, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष आपेक्षित हैं।
आज आहुत हुई बैठक में जिला प्रभारी अशोक जादौन, सह प्रभारी विवेक शर्मा, और मंडलअध्यक्षगण रमेश सेन, महेंद्र सिंह सोलंकी, तिलकराज बैरी, रामप्रकाश परमार, रामनिवास तोमर, जयंत शर्मा, उमेश भदौरिया उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









