प्रभारी मंत्री श्री उमंग सिंघार ने किया उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण

Jun 20 2019

 

 प्रदेश के वन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री उमंग सिंघार ने जिला योजना समिति की बैठक के पूर्व मुरार उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण किया। उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में जन सहयोग के माध्यम से एक क्लासरूम को वातानुकूलित क्लासरूम बनाने के साथ ही मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके साथ ही एक आंगनबाड़ी केन्द्र को भी वातानुकूलित बनाया जाकर मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र के रूप में विकसित करने का कार्य जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। 
    प्रभारी मंत्री ने उत्कृष्ट विद्यालय मे विकसित किए जा रहे कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह अच्छी पहल है। इस पहल का अन्य स्कूलों में भी बाद में प्रयोग किया जाना चाहिए। कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने बताया कि स्कूल में एसी लगाने हेतु जिले के अधिकारियों ने भी एक.एक दिन का वेतन स्वेच्छा से प्रदान किया है। 
    निरीक्षण के दौरान पशुपालन मंत्री श्री लाखन सिंह यादवए महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवीए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमरए विधायक श्री मुन्नालाल गोयलए विधायक श्री प्रवीण पाठकए कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन उपस्थित थे।