गर्मी में शीतल जल अमृत के समान: श्री गुप्ता जल सेवा के लिए अत्याधुनिक प्याऊ का शुभारंभ
Jun 19 2019
वार्ड 53 स्थित लक्कड़ खाना पुल के पास पार्षद श्रीमती खुशबू गुप्ता की मौलिक निधि से गर्मी में लोगों को राहत देने एवं शीतल जल से उनकी प्यास बुझाने के लिए एक अत्याधुनिक प्याऊ का निर्माण कर उसमें डेढ़ सौ लीटर का वोल्टास का वाटर कूलर लगाया गया। जिसका शुभारंभ आज बुधवार को वरिष्ठ समाजसेवी श्री भगवान दास गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल की पूर्व सदस्य एवं पार्षद श्रीमती खुशबू गुप्ता, श्री के. एस. बल्दिया क्षेत्रीय प्रबंधक ग्वालियर क्षेत्र, श्री सत्येंद्र सिंह वरिष्ठ प्रबंधक सेंट्रल बैंक, श्रीमती सुधा राजावत, श्रीमती सुमन चौरसिया, श्री खुशाल गुप्ता सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
शीतल जल प्याउ के शुभारंभ अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी श्री भगवानदास गुप्ता ने कहा कि गर्मी में शीतल जल अमृत के समान है तथा ठंडे पानी से गर्मी में बेहाल लोगों को राहत मिलती है। उन्होंने कहा कि यह आम रास्ता होने के कारण बडी संख्या में लोगों को शीतल पानी की सुविधा मिलगी।
इस अवसर पर श्रीमती सीमा पारिहर, श्रीमती लवली कदम, श्री भगवान लाल सविता, श्री आवा काकड़े, श्री प्रताप सिंह गौर, श्री दिगंबर च्वहाण, श्री मोहन माहौर, श्री गोविंद भार्गव, श्री हरी बाबू शिवहरे , श्री राजू शिंदे, श्री गुप्ता, श्री पवन सिकारिया, श्री राम बाबू कक्का, श्री अनूप शुक्ला, श्री रियाज सिद्दीकी, श्री रमेश कोडवानी, श्री नवनीत सिंह गौर, श्री लखन पाल, श्री नीरज सेन, श्री प्रशांत काकड़े, श्री बॉबी गर्ग, श्री फूल सिंह, श्री राज शर्मा, श्री राजकुमार प्रजापति, श्री मुकेश भगवासिया आदि अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









