मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य हेतु प्रशिक्षण आज मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के निर्देशों के क्रम में नगर पालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण.2019 हेतु प्रक्रिया एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य हेतु प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ग्वालियर से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण का आयोजन 17 जून को दोपहर 3 बजे से कलेक्ट्रेट कार्यालय के जनसुनवाई कक्ष में किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण हेतु दो मास्टर ट्रेनर नियुक्त किए गए हैं। जिनके माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Jun 16 2019