बलिदान मेले की पूर्व संध्या पर होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम सुश्री सुहासिनी जोशी देंगी प्रस्तुति
Jun 15 2019
ग्वालियर में प्रतिवर्ष 18 जून को आयोजित होने वाले वीरांगना लक्ष्मीबाई बलिदान मेले की पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जायेगा। सांस्कृतिक संध्या में सुश्री सुहासिनी जोशी अपनी सांसकृतिक प्रस्तुति देंगीं। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लता मंगेशकर अलंकरण से सम्मानित सुश्री जोशी विख्यात कलाकार हैं।
वीरांगना लक्ष्मीबाई बलिदान मेले की पूर्व संध्या पर वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि स्थल के सामने स्थित ग्राउण्ड पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के खाद्यए नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर करेंगे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवीए पशुपालनए मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री श्री लाखन सिंह यादव के साथ ही विधायक श्री मुन्नालाल गोयलए श्री प्रवीण पाठक उपस्थित रहेंगे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम 17 जून को शाम 7 बजे से आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम को गरिमा प्रदान करने हेतु अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि गायिका सुहासिनी जोशी पिछले 25 वर्षों से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दे रही हैं। उन्होंने जीटीवी के सारेगामा में भी अपनी प्रस्तुति दी है। इसके साथ ही देश के विख्यात संगीतकारों में रविन्द्र जैनए लक्ष्मीकांत प्यारेलालए जगजीत सिंहए सोनू निगमए उदित नारायणए मोहम्मद अजीब आदि के साथ भी कार्यक्रम किए हैं। इसके साथ ही भजन एवं देशभक्ति के कई एलबमों में अपनी आवाज दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









