भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी को भेजे पोस्टकार्ड

Jun 15 2019


ग्वालियर 15 जून। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ग्वालियर महानगर के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने पं. बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी को जय श्रीराम लिखे पोस्टकॉर्ड भेजे हैं। 
पं. बंगाल में हो रही हिंसा व जय श्रीराम का घोष करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी के इशारे पर प्रताड़ित किए जाने के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जय श्रीराम लिखे हुए पोस्टकॉर्ड मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी को भेजे गए हैं। इन पोस्टकॉर्ड पर कार्यकर्ताओं ने लिखा है- जय श्रीराम, प्रभु श्रीराम आपका मानसिक स्वास्थ्य उत्तम करें, जैसे सन्देश लिखे हैं। पोस्टकॉर्ड लिखे जाते समय पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, यशवर्धन जैन, महामंत्री कमल माखीजानी, अशोक जादौन, रामेश्वर भदौरिया, श्रीमती सुमन शर्मा, श्रीमती खुशबू गुप्ता, जिला मंत्री दीपक शर्मा, रेशु राजावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित थीं।