समाजहित के लिए आज आवश्यक है सकारात्मक पत्रकारितारू सिसौदिया . नारद जयंती पर हुआ पत्रकारों का सम्मान
.jpeg)
Jun 09 2019
ग्वालियर। आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जी की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को पत्रकार सम्मान समारोह एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। ष्मामाष् माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास द्वारा नई सड़क की स्थित राष्ट्रोत्थान विवेकानंद सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में पत्रकारिता क्षेत्र के विभिन्न विधाओं में कार्य करने वाले पत्रकारों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख श्री ओमप्रकाश सिसौदियाए न्यास के अध्यक्ष श्री दीपक सचेती कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में तथा वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र त्रिवेदी कार्यक्रम संयोजक के रूप में मंचासीन रहे।
सम्मान समारोह से पूर्व श्सकारात्मक पत्रकारिता के लिए वर्तमान दौर की चुनौतियांश् विषय पर एक विचार संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सिसौदिया ने कहा कि प्राचीनकाल में लोकहित में जिस प्रकार देवर्षि नारद जी की स्वीकार्यता थीए ठीक उसी प्रकार आज के दौर में पत्रकारों को कई चुनौतियों का सामना करते हुए सकारात्मक पत्रकारिता कर अपनी स्वीकार्यता बढ़ानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिसके मन में समाज के लिए कुछ करने की प्रवृत्ति होती हैए उसे शांत नहीं बैठना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्राचीन समय में नारद जी भी इसी भूमिका में थे। उन्होंने कहा कि आज के दौर में पत्रकारों के सामने कई चुनौतियां हैं। लेकिन पत्रकारों को संकल्प लेकर सकारात्मक पत्रकारिता कर चुनौतियों का सामना करना चाहिए। अपनी कलम की ताकत को बढ़ाकर किसी के सामने न झुकने वाली पत्रकारिता करनी चाहिए।
श्री सिसौदिया ने आगे कहा कि सोशल मीडिया के कारण आज परिदृश्य बिल्कुल बदल गया है। सोशल मीडिया में समाचारों की विश्वसनीयता का संकट बना हुआ है। इसलिए प्रत्येक पत्रकार को तथ्यपरक जानकारी के साथ समाचार प्रस्तुत करना चाहिए। इसी से ही सकारात्मक पत्रकारिता बची रहेगी।
वहीं कार्यक्रम में अध्यक्षीय उदबोधन देते हुए श्री सचेती ने कहा कि पत्रकार बहुत ही विषम परिस्थितियों में कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि अन्य माध्यमों की अपेक्षा प्रिंट मीडिया आज भी विश्वसनीय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि समाज और लोकतंत्र को बचाने में पत्रकारों का बहुत बड़ा दायित्व है।
इससे पूर्व कार्यक्रम की प्रस्तावना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह प्रचार प्रमुख विजय दीक्षित ने रखी। जिसमें उन्होंने कहा कि न्यास द्वारा वर्ष 2000 से पत्रकारों का सम्मान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मानव कल्याण के लिए नारद जी लगातार संवाद करते रहते थे। उन्होंने कहा कि नारद जी का जितना सम्मान देवताओं में थाए उतना ही सम्मान असुरों में भी था। इस अवसर पर कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत सुमित राठौरए राजलखन सिंह और बृजमोहन शर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन दीपक भार्गव ने आभार सुधीर शर्मा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में दिनेश चाकणकरए नारायण पिरोनियाए रमेश सेनए कल्याण सिंह कौरवए दिनेश रावए राजीव अग्रवालए नितिन शुक्लाए नरेंद्र सक्सेनाए आकाश सक्सेनाए दीपक तोमरए निशांत शर्माए अम्बरीश भदौरियाए हेमंत त्रिपाठीए प्रदीप शास्त्रीए गोपाल त्यागी सहित बड़ी संख्या में पत्रकारए समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्तिथ थे।
वरिष्ठ पत्रकार . साबिर अली
युवा पत्रकार . अंशुल वाजपेयी
महिला पत्रकार . निहारिका पाराशर
वीडियोग्राफर . लोकेंद्र पाल
फोटोग्राफर . रघुवीर कुशवाह
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया . विनोद शर्मा
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ नरसिंहपुर में 26 मई को करेंगे कृषि उद्योग समागम का शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्री अनंत नारायण मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित हुए
मुख्यमंत्री डॉ. यादव देवी अहिल्याबाई होलकर महानाट्य मंचन में हुए शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की उत्तरप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल से भेंट
सिवनी मालवा में भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में निकली "तिरंगा यात्रा"
देश के 1300 से अधिक रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन के रूप में होंगे विकसित : प्रधानमंत्री श्री मोदी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. अरोरा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गुरुवार को नर्मदापुरम के सिवनी मालवा मे विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
जैव विविधता का संरक्षण जीवन के लिये अत्यंत महत्वपूर्ण : राज्य वन मंत्री श्री अहिरवार
मध्यप्रदेश की डिजाइन से 220 और 132 के.व्ही. के टॉवर छत्तीसगढ़ में होंगे तैयार
मूंग की खेती के विकल्पों पर कृषि वैज्ञानिक करेंगे प्रबोधन
समग्र पोर्टल 22 से 26 मई तक अस्थाई रूप से रहेगा बंद
जल है जीवन की धारा, कल का यही सहारा
हमारे देश के वीर सैनिकों और मातृशक्ति को समर्पित है तिरंगा यात्रा : मंत्री श्री राजपूत
जिला और प्राथमिक स्तर पर रक्तस्राव विकारों के लिए विशेष सेवाओं का विस्तार
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -