विधायक ने चन्द्रवदनी नाका क्षेत्र के दौरे में नालों की सतह पर हो रहे सीण्सी कार्य को रूकवाया चन्द्रवदनी नाका श्मसान का विधायक निधि से जीर्णोद्धार किया जायेगा
Jun 08 2019
विधायक मुन्नालाल गोयल ने शनिवार को 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा के अंतर्गत वार्ड 45ए 56ए 57ए 58ए 59 क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर ओफो की बगिया सामुदायिक भवन पर जनदरबार लगाया । जिसमें क्षेत्रीय जनता एवं नगर निगम प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए । इस मौके पर क्षेत्र की महिलाओं ने जो कि बोतल में गन्दा पानी भर कर लाईं थीं । विधायक को दिखायाए जो कि पीने योग्य नहीं था । विधायक श्री गोयल ने नगर निगम अधिकारियों को पानी दिखाते हुए कहा कि यह पानी पीने योग्य नहीं है। इस पर उन्होंने पीण्एचण्ई अधिकारियों को तत्काल मौके पर जाकर समस्या का निदान करने के निर्देश दिये । क्षेत्र की जनता ने शिकायत की कि सीवर लाईन एवं वाटर लाईन डालने के बाद सड़क निर्माण का कार्य अधूरा छोड़ दिया गया हैए जिससे क्षेत्र की जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । श्री गोयल ने निगम अधिकारियों से बरसात से पूर्व रोड का कार्य पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये तथा क्षेत्र की जनता ने चन्द्रवदनी नाका रोड पर हो रहे बड़ेण्बड़े गड्ढों को ठीक करने की मांग की। श्री गोयल ने चन्द्रवदनी नाका कलारी से आमखो तक सड़क निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।
इसके बाद विधायक श्री मुन्नालाल गोयल ने चन्द्रवदनी नाका एवं रानीपुरा नाला का निरीक्षण किया तथा चन्द्रवदनी नाका श्मसान का भी दौरा किया । इस अवसर पर विधायक श्री गोयल ने श्मसान में वाटर कूलर एवं टीनशेड निर्माण के लिये विधायक निधि से 2 लाख रूपये की राशि स्वीकृति प्रदान की तथा नगर निगम निधि से टीनशेड एवं पार्क निर्माण कराये जाने के निर्देश भी दिए।
इस दौरे में ब्लॉक अध्यक्ष श्री बंटी बघेल एवं सर्वश्री प्रमोद पाण्डेए सुरेन्द्र यादवए मोहन सिंहए शरद यादवए महेन्द्र शर्माए मनोज शर्माए अनिल शर्मा यबिट्टूद्धए रमेश यादवए श्रीमती अरूणा गुप्ताए हमीद खांए शेरू गुर्जरए करन साहू आदि मौजूद थे। इसके अलावा निगम प्रशासन के अपर आयुक्त श्री दिनेश शुक्लाए उपायुक्त श्री एण्पीण्एसण् भदौरिया व सभी जोनों के क्षेत्राधिकारी तथा पीण्एचण्ई के सभी उपयंत्री उपस्थित थे ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









