जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न

Jun 07 2019

 

 जिला पंचायत कार्यालय सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीषा भुजवल सिंह यादव की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपाध्यक्ष श्री शांतिशरण गौतमए सदस्य श्री सरदार सिंह परिहारए श्री भगवानलालए श्री गिर्राज धाकड़ए श्री शत्रुघ्न सिंह यादवए श्री साहब सिंह गुर्जरए श्रीमती मुन्नी देवी सहित जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। 
    जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिवम वर्मा ने गत बैठक की कार्यवाही विवरण पर चर्चा कीए जिसका सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। इसके साथ ही विगत 6 बैठकों में पारित प्रस्ताव ठहराव व लिए गए निर्णय के पालन की जानकारी दी गई। बैठक में सीईओ श्री वर्मा ने बताया कि इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्या पर नजर रखी जाए। पीएचई विभाग अपने अधीनस्थ अमले को निर्देशित करें कि ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण कर निरंतर वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में रहें। बैठक में क्षेत्र में नवीन बोर कराए जाने के प्रस्ताव संबंधित सदस्यों द्वारा प्रस्तुत किए गए जिसे नियमानुसार कार्यवाही हेतु पीएचई विभाग को निर्देशित किया गया। 
    बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2019 परिसीमन संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। आदिम जाति कल्याण विभाग के निर्धारित लक्ष्य व पूर्ति की प्रगति पर चर्चा करते हुए सीईओ श्री वर्मा ने अधिकारी को निर्देश दिए कि विभागीय जनपद क्षेत्र में शिविर का आयोजन कर लक्ष्यपूर्ति की जाए। सीईओ श्री वर्मा ने सचेत किया कि स्थाई समितियों की बैठक नियमित रूप से आयोजित की जाए। स्वच्छता पूर्ण अभियान में चल रहे कचरा प्रबंधन का सुचारू रूप से क्रियान्वयन हो तथा नाली में एकत्रित न हो। इसके लिए क्षेत्र के ग्रामीणों को समझाईश दें। जिससे बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से कोई प्रभावित न हो। महिला बाल विकास विभागए आदिम जाति कल्याण विभागए पीएचई एवं स्वास्थ्य विभाग संयुक्त रूप से आगामी 14 जून को जनपद पंचायत घाटीगाँव जनपद क्षेत्र में अजजा बाहुल्य ग्राम बरई में शिविर का आयोजन करेंए जिससे शासन की योजनाओं से ग्रामीण जन लाभान्वित हो सके।