खेलों की जीवन मंे महत्वपूर्ण भूमिकाः डॉ. सिकरवार

Jun 06 2019

 

ग्वालियर। हेल्पिंग हेंड संस्था द्वारा खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसका पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आज ललितपुर कॉलोनी स्थित जन उत्थान न्यास कार्यालय पर किया गया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप के वरिश्ठ भाजपा नेता डॉ. सतीष सिंह सिकरवार मौजूद रहे। कार्यक्रम में खिलाडियों को पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि डॉ. सतीष सिंह सिकरवार ने किया। इस अवसर पर डॉ. सिकरवार ने संस्था पदाधिकारी एवं खिलाडियों को संबोधित करते हुये कहा कि खेल गतिविधियां हम सभी के स्वस्थ्य षरीर के लिए आवष्यक है। खेल गतिविधयांे से व्यक्ति के व्यक्तित्व का निर्माण होता हैं। खेल इंसान को चुनौतियां का सामना करना सीखाते हैं। इंसान अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करना खेलों से सीखता हैं, जो व्यक्ति बेहतरीन खिलाड़ी होगा उसका ध्यान अपने लक्ष्य पर अटल रहता है और वह अपने लक्ष्य को पाकर ही मानता है। विभिन्न प्रकार के खेलो की क्रियाऐं हमारे बहुत प्रकार के सकारात्वक अवसर लाती हैं। खेल गतिविधियों में भाग लेने वाला बच्चा स्कूली उपलब्धियों को बढ़ाता हैं। बच्चों के जीवन में खेल बड़ी उपलब्धियॉ को प्राप्त करने का रास्ता हैं। किसी भी ख्ेाल में रूचि पूरे विष्वभर में पहचान और जीवन भर की उपलब्धि प्रदान कर सकती है। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष महेन्द्र षुक्ला ने कहा कि संस्था आगे भी बच्चों के लिए प्रषिक्षण कार्यक्रम का आयोजन करती रहेगी। कार्यक्रम का संचलान महेन्द्र षुक्ला एवं आभार संस्था सचिव अतुल जैन द्वारा किया गया। 
नेशनल प्लेयर का हुआ सम्मानः- बॉल बेडमिनटन खिलाडी मानसी, मुस्कान, सार्थक एवं अभिशेक का सम्मान किया गया।
   इस अवसर पर अवधेष कौरव, प्रमोद जैन, संस्था के पदाधिकारी कोशाध्यक्ष ध्यानेन्द्र सेनी, उपाध्यक्ष सोनू रजक उपस्थित रहे।