पौधे का उपहार जीवन में लाएगा बहाररू शेजवलकर विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रेस क्लब परिसर में हुआ पौधरोपण पत्रकारों ने लिया शहर को हरा.भरा बनाने का संकल्प
Jun 05 2019
नगर संवाददाताए ग्वालियर। प्रकृति और पर्यावरण के बिना मानव जीवन अधूरा है। भौतिक सुख.सुविधाओं की चाह में दिनों.दिन उजड़ते वनों एवं कटते वृक्षों के कारण आज पर्यावरण के खतरा पैदा हो गया है। जो मानव जीवन के लिए संकट खड़ा कर सकता है। इसलिए जरूरी हो जाता है कि आप अपनों को पौधे उपहार में दें। जब हम सब पौधे लगाएंगे तब हमारे जीवन में स्वतरू ही बहार आएगी।
नवनिर्वाचित सांसद एवं महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने यह बात बात ग्वालियर प्रेस क्लब की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रेस क्लब परिसर में आयोजित पौधरोपण समारोह में बतौर मुख्यातिथि के कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद सतीश सिकरवार ने की। इस मौके पर भाजपा नेता सतीश यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। यह जानकारी देते हुए प्रेस क्लब के सचिव राजेश शर्मा ने बताया कि पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने के लिए आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस मौके पर सांसद शेजवलकर ने कहा कि ग्लोबलाइजेशन के इस दौर में पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है। तेजी से बढ़ते कार्बन उत्सर्जन के कारण यह खतरा दिनों .दिन गंभीर होता जा रहा है। हरियाली कम होने पर्यावरण असंतुलित हो रहा है। इसके कारण मानव जीवन में भी संकट में आ सकता है। जबकि पेड़.पौधे और हरियाली धरती के आभूषण हैं। ऐसे में प्रकृति को हराभरा बनाकर धरती का श्रंगार करने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं।
डॉण् सतीश सिकरवार ने भी असंतुलित होते पर्यावरण को लेकर चिंता व्यक्त करने के साथ ही शहर को हरा.भरा बनाने पर जोर दिया।
प्रेस क्लब के सचिव राजेश शर्मा ने अतिथियों का शॉलए श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सुरेश शर्मा एवं आभार व्यक्त सुरेंद्र माथुर ने किया। इस मौके पर चंद्रवेश पाण्डेयए विनोद शर्माए राज दुबेए ब्रजमोहन शर्माए अरविंद चौहानए सुनील पाठकए विजय पाण्डेयए शैलेन्द्र शर्माए प्रदीप शास्त्रीए जन सम्पर्क अधिकारी मधु सोलापुरकरए रंजीत ढोड़ीए प्रदीप गुप्ता ए राजेश जायसवालए नरेंद्र परिहारए नवीन परिहार एवं सचिन जैन मौजूद थे।
1 लाख पौधों का होगा रोपण
अतिथियों एवं पत्रकारों ने परिसर में पौधे रोपकर उनकी बेहतर तरीके से देखभाल करने का संकल्प लिया। प्रेस क्लब के सचिव श्री शर्मा ने बताया कि आज विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण के साथ बारिश के मौसम में प्रदेश भर में एक लाख पौधे लगाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
वाटर कूलर का किया लोकार्पण
सांसद श्री शेजवलकर एवं अतिथियों ने प्रेस क्लब में स्थानीय पार्षद वंदना यादव की मौलिक निधि से स्थापित किये गए वाटर कूलर का लोकार्पण किया।।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
दो वर्ष में पूर्ण हुए हैं विकास के अनेक असंभव कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारतीय संस्कृति के तेजस्वी प्रतीक हैं महाकवि कालिदास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हम दूरियों को नहीं, दिलों को जोड़ने जा रहे हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश, विकास-सुशासन और संस्कृति तीनों ही क्षेत्रों में है अग्रणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह की बधाई दी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रतलाम जिले के नागरिकों की सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया
"कमेंडेशन डिस्क अलंकरण समारोह में 34 अधिकारी-कर्मचारी हुए पुरस्कृत
पांच राज्यों के प्रतिनिधियों ने देखी इंदौर की स्मार्ट मीटरिंग
16 जिलों में बचे हुए किसानों का धान पंजीयन अब 6 नवंबर तक होगा
मध्यप्रदेश के चहुँमुखी विकास को दर्शाती प्रदर्शनी का आयोजन
अभ्युदय मध्यप्रदेश की थीम पर झाबुआ में आयोजित हुआ कार्यक्रम
कन्या विवाह योजना ने गरीबों के मन से बेटी की शादी की चिंता मिटा दी है : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
मध्यप्रदेश आज सबसे तेज गति से विकास करने वाला प्रदेश:उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
सफलता के शिखर पर पहुंचने के बाद भी अहंकार नहीं होना चाहिए : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









