विश्व पर्यावरण दिवस पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ग्वालियर ने साईकल रैली निकालकर दिया जागरुकता का संदेश पर्यावरण की सुरक्षा जहरीले धुएं से बचकर करे -सासंद महापौर एवं सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने साईकल रैली को हरीझंडी दिखाकर किया रवाना

Jun 05 2019

 

   ग्वालियर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ग्वालियर की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर महापौर एवं सासंद विवेक नारायण शेजवलकर ने आज बुधवार को सुबह नई सड़क स्थित तेरहपंथी धर्मशाला से साइकिल रैली को हरीझंडी दिखाकर रवाना किया। सभी मैम्बर्स अपने अपने हाथो में पर्यावरण के स्लोक की ताख्तियां एवं पर्यावरण संरक्षण के नारे एवं लगाते हुए रैली में चल रहे थे! यहाँ रैली में नई सड़क से गस्त का ताजिया, फालका बाजार, शिंदे की छावनी से होती हुई गोपालचल पर्वत से वापस नदी गेट, इंदरगंज चोहरे, उटपुल, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, साराफ बाजार से वापस होती हुई रैली का समापन तेरहपंथी धर्मशाला नई सड़क पर पहुँचाकर हुआ!

अतिथियों का किया सम्मान..
   जैन समाज के प्रवक्ता सचिन आदर्श कलम ने बताया कि मुख्य अतिथि महापौर जी का स्वागत संस्था के अध्यक्ष पंकज भौंच एवं सचिव नितेश बोहरा व विपिन जैन ने किया। स्मृति चिन्ह कार्यक्रम संयोजक अभिषेक जैन, विकास जैन प्रमोद जैन ओर पारस जैन वरैया ने भेट किए! आभार सचिव नितेश बोहरा ने किया! इस मौके पर विकास गंगवाल, निर्मल पाटनी, संस्था अध्यक्ष पंकज भौंच, नितेश जैन, विपिन जैन, पुलक अग्रवाल, सौरभ चांदवाड, पंकज वाकलीवाल, नवीन जैन, जैन एवं जैन समाज के प्रवक्ता सचिन आदर्श कलम आदि उपस्थित थे।
 सांसद जी ने रैली षुभांरभ में संबोधित ंिकया।
    रैली षुभांरभ में मुख्य अतिथि महापौर एवं ग्वालियर सासंद विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा ंिक पर्यावरण सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है। बढ़ते वायु प्रदूषण, दूषित होते जल और घटते वन और जंगल के कारण आज पृथ्वी पर सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। रैली जन जागरूकता के लिए अति महत्वपूर्ण है क्योंकि आज हमारा पर्यावरण प्रदूषित हो चुका है, जिसका कारण हम इंसान ही है. हम अपनी सुविधा के लिए पर्यावरण को नष्ट करते आ रहे हैं. आज हमें अपने आप के प्रति सचेत होना होगा! 
   उन्होंने कहा कि हमें एक बार फिर साईकिल की तरफ लौटना होगा ताकि शरीर स्वस्थ रहे। प्रौद्योगिकी ऐसी हो जो पर्यावरण का नुकसान न करें। हम ऐसे प्रॉडक्ट अपनाएं जो प्रकृति को नुकसान न पहुंचाएं. उन्होंने प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने को कहा.! उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचना है तो हर सदस्य को कम से कम दस पौधे अवश्य लगाए!