जनसुनवाई में नागरिकों ने बताई समस्याएं, दिए निराकरण के निर्देष ग्वालियर दिनांक 04 जून 2019 - नगर निगम के अपर आयुक्त श्री आर.के. श्रीवास्तव ने आज निगम मुख्यालय में जनसुनवाई कर नागरिकांे की समस्यायें सुनी तथा समस्या का निराकरण करने के निर्देश सबंधित विभाग अधिकारियों को दिये गये। इस अवसर पर उपायुक्त श्री देवेन्द्र सुन्दरियाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Jun 04 2019
जनसुनवाई के दौरान वार्ड 32 स्थित द्वारिकापुरी के निवासियों द्वारा अमृत योजना के तहत क्षेत्र में पानी एवं सीवर की समस्या के निराकरण के लिए सीवर व पानी की नवीन लाइनें डालने का आग्रह किया। वहीं चन्द्र नगर क्षेत्र के निवासियों द्वारा क्षेत्र में सीवर चेम्बरों को सडक के लेवल में करने, पार्क के अधूरे कार्य को पूरा कराने एवं पानी की लाइनों का मिलान कराने का आग्रह किया। जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
वार्ड 29 स्थित दर्पण कॉलोनी के निवासियों द्वारा मार्डन स्कूल के पीछे दर्पण कॉलोनी के नाले की सफाई कराने का आग्रह किया। साथ ही सत्यनारायण की टेकरी के निवासियों द्वारा क्षेत्र में पानी की समस्या के निदान के लिए पानी की लाइनें डलवाने का आग्रह किया। इसके साथ ही मुरार स्थित वार्ड 19 के निवासियों द्वारा तिकोनिया पार्क मुरार में विकास कार्य कराने के लिए आग्रह किया गया। इस अवसर पर 34 आवेदकों द्वारा अपने आवेदन दिए गए।
इसके साथ ही अन्य क्षेत्रों के नागरिकों द्वारा भी विभिन्न समस्याआंे को लेकर जनसुनवाई में आवेदन दिया गया। जिसके निराकरण के निर्देश सबंधित अधिकारियों को दिये गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









