मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य एवं मतदाता जागरूकता अभियान की गतिविधियों के संचालन एवं पर्यवेक्षण के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग चौधरी ने नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों के नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने नगरीय क्षेत्रों के लिए अपर कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह को नोडल अधिकारी तथा ग्राम पंचायतों के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम वर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही नगर निगम ग्वालियर के लिए सहायक नोडल अधिकारी के रूप में संयुक्त कलेक्टर श्री केके गौरए परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण एवं नगर निगम सीमा क्षेत्र के समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को नियुक्त किया है। नगरपालिका डबराए नगरपंचायत बिलुआ एवं नगरपरिषद पिछोर के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डबरा श्रीमती जयती सिंहए नगर परिषद आंतरी एवं भितरवार के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भितरवार श्री अशोक सिंह चौहान को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर श्री चौधरी द्वारा जनपद पंचायत घाटीगांव के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत घाटीगाव श्री पीसी हंसए जनपद पंचायत डबरा के लिए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुलदीप शर्माए जनपद पंचायत भितरवार के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भितरवार श्री अशोक शर्मा और जनपद पंचायत मुरार के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुरार श्री विजय दुबे को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेशों के क्रम में नगरीय निकाय एवं पंचातयों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य और मतदाता जागरूकता अभियान की गतिविधियों का समयबार कार्य संपादित करायें।

Jun 04 2019