किसान हित के निर्णयों के लिए ग्वालियर के किसान प्रधानमंत्री को धन्यवाद देंगे 3 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद पत्र जिला मुख्यालय पर सौंपने के संबंध में किसान मोर्चा की बैठक आयोजित
Jun 02 2019
ग्वालियर 02 जून। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के दायरे में देश भर के किसानों को लिए जाने एवं 60 वर्ष की आयु से किसानों को पेंशन दिए जाने जैसे निर्णय लिए गए हैं। केंद्र सरकार के इन निर्णयों से प्रदेश भर के किसानों में प्रसन्नता है। ग्वालियर के किसान इन निर्णयों के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी को धन्यवाद देंगे, इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। शहर के जिला मुख्यालय पर 3 जून को कलेक्टर के माध्यम से धन्यवाद पत्र प्रधानमंत्री जी को भेजे जाएंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को भाजपा किसान मोर्चा की बैठक भाजपा जिला कार्यालय मुखर्जी भवन पर आयोजित की गई।
आज आहुत हुई बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भरत दांतर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ हर किसान को दिए जाने और 60 वर्ष से अधिक आयु वाले किसानों को पेंशन दिए जाने का जो वादा किया था, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने अपने गठन के साथ ही उसे पूरा किया है। कैबिनेट के इन निर्णयों से देश भर के किसान लाभान्वित होंगे और इन ऐतिहासिक निर्णयों को देश भर में सराहा जा रहा है। मध्यप्रदेश के किसान मोदी सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री के नाम संबोधित धन्यवाद पत्र कल 3 जून को सुबह 11 बजे ग्वालियर कलेक्टर को सौंपेगी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर समस्त किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारी, जिला प्रभारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष व मंडल कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहेंगे।
बैठक का आभार चेतन सोनी ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर किसान मोर्चा के समस्त जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष उपस्थित
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









