शहरवासियों ने किया लोकमाता अहिल्याबाई को नमन धूमधाम से मनायी गयी लोकमाता अहिल्यादेवी जयंती
May 31 2019
ग्वालियर दिनांक 31 मई 2019- लोकमाता अहिल्याबाई का पूरा जीवन गरीबों एवं जरुरतमंदों की सेवा में ही बीता है, हम सबको उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उक्ताशय के विचार सभापति श्री राकेश माहौर ने शुक्रवार को लोकमाता अहिल्याबाई की 294वीं जयंती के अवसर पर मांडरे की माता मंदिर चौराहे पर स्थापित लोकमाता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा संबोधित किया।
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य श्री गंगाराम बघेल सहित पाल बघेल समाज के पदाधिकारी एवं बडी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभापति श्री माहौर ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई ने समाजसेवा के लिए पूरा जीवन आहूत कर दिया, आज हम सबको उनके जीवन से शिक्षा लेने की आवश्यकता है। इस अवसर पर पाल बघेल समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबार्इ्र होल्कर की जयंती धूमधाम से मनायी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









