श्री विनोद शर्मा की पहचान मेहनती और कर्मयोगी अधिकारी के रूप में रही है दृ संभाग आयुक्त राजस्व मण्डल के सचिव श्री विनोद शर्मा को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई
May 31 2019
राजस्व मण्डल ग्वालियर में सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए श्री विनोद शर्मा मेहनतीए लगनशील और कर्मयोगी अधिकारी रहे हैं। उन्हें जानने वाले सभी लोग जानते हैं कि श्री विनोद शर्मा ने अपने पूरे सेवाकाल में पूरी मेहनतए लगन और निष्ठा के साथ शासन के दायित्वों का निर्वहन किया है। यह बात ग्वालियर संभाग के आयुक्त श्री बी एम शर्मा ने विदाई समारोह में कही। इस मौके पर राजस्व मण्डल के सदस्य श्री महेशचंद चौधरीए श्री आर के जैनए श्रीमती विदिशा मुखर्जी सहित राजस्व मण्डल के अधिकारी.कर्मचारी उपस्थित थे।
संभागीय आयुक्त श्री बी एम शर्मा ने कहा कि श्री विनोद शर्मा ने अपने शासकीय कार्यकाल के दौरान कई नवाचार के कार्य किए हैं। उनके कार्यों को राज्य सरकार ने भी सराहा है। श्री विनोद शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। इसके साथ ही सिंहस्थ के दौरान भी उनकी सेवाओं को सराहना मिली है। श्री विनोद शर्मा ने अपना पूरा सेवाकाल विभिन्न पदों पर रहकर पूरा किया है। वे जिन पदों पर भी रहे हैं वहाँ पर अपनी एक अलग पहचान उन्होंने बनाई है। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
विदाई समारोह में राजस्व मण्डल के सदस्य श्री महेशचंद चौधरी ने कहा कि श्री विनोद शर्मा द्वारा किए गए शहर विकास के कार्यों और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को हम लोग भुला नहीं सकते हैं। उनके द्वारा शहरी तथा ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। उनके द्वारा किए गए नवाचारों को प्रदेश के अन्य जिलों ने भी अपनाया है। नगरीय क्षेत्र में इंदौर और ग्वालियर जैसे शहर में निगम आयुक्त के पद पर रहकर उन्होंने शहर विकास के अनेक कार्यों को बेहतर ढंग से क्रियान्वित कराया है। उनकी टीम भावना के कारण ही कठिन से कठिन कार्य वे आसानी से कर लेते थे।
राजस्व मण्डल के सदस्य श्री आर के जैन ने कहा कि श्री विनोद शर्मा के साथ उनका बहुत पुराना परिचय है। मैंने उनके साथ कई पदों पर साथ रहकर कार्य किया है। विनोद शर्मा में कार्य कर लगन की जितनी तारीफ की जाएए उतनी कम है। श्री शर्मा 24 घंटे शासकीय कार्यों के लिए लगे रहते थे। इस मौके पर श्रीमती विदिशा मुखर्जी ने कहा कि श्री विनोद शर्मा के साथ कार्य करने का मुझे भी मौका मिला है। श्री शर्मा अपने अधीनस्थों से कार्य कराने का हुनर जानते हैं। वे हर कर्मचारी से उसकी योग्यता के अनुसार काम करा लेते हैं। इस प्रकार विनोद शर्मा जी के साथ कार्य करने का अनुभव बहुत ही सुखद और प्रेरणादायी रहा है।
सेवानिवृत्त होते हुए राजस्व मण्डल के सचिव श्री विनोद शर्मा ने कहा कि ग्वालियर और मालवा क्षेत्र में अपने सेवाकाल का अधिकतम समय व्यतीत करने के बाद मुझे यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि दोनों ही स्थानों पर प्रशासनिक अधिकारियोंए जनप्रतिनिधियोंए पत्रकार मित्रों और आम जनों का मुझे भरपूर सहयोग और आशीर्वाद मिला है। पर्यावरण के क्षेत्र में भी मैं जो काम कर पायाए वह सभी के सहयोग से ही संभव था। श्री बी एम शर्मा एवं श्री आर के जैन का सहयोग और आशीर्वाद मुझे पूरे सेवाकाल में मिलता रहा है। मैं उम्मीद ही नहीं पूर्ण रूप से आश्वस्त हूँ के जीवन के अंतिम पड़ाव तक मुझे इन दोनों का आशीर्वाद और सहयोग मिलता रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में राजस्व मण्डल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री विनोद शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









