निगम के स्वास्थ्य विभाग ने छापामार कार्यवाही कर जप्त की एक क्विंटल 15 किलो पॉलीथिन, लगाया 6000 रु का जुर्माना
May 30 2019
ग्वालियर दिनांक 30 मई 2019 - नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा स्वास्थ्य अधिकारी श्री आनंन्द कुमार के नेतृत्व में जनकगंज, हनुमान चौराहा आदि क्षेत्रों में कार्यवाही कर 115 किलो अमानक पॉलीथिन जप्त की तथा विभिन्न दुकान संचालकों पर 6000 रुपए का जुर्माना लगाया। इसके साथ ही संबंधित दुकानदार को अमानक पॉलीथिन का विक्रय न करने की चेतावनी दी। निगम के अमले द्वारा कॉस्मो टावर सुरेश प्लास्टिक हनुमान चौराहा पर कार्यवाही करते हुए 3000 रुपए जुर्माना लगाया गया। एवं जनकगंज क्षेत्र में विभिन्न दुकानों पर कार्यवाही कर पॉलीथिन जप्त की तथा लगभग 3000 रुपए जुर्माना लगाया। इस प्रकार लगभग 6 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।
कार्यवाही के दौरान सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री किशोर चौहान, मदाखलत इंस्पेक्टर श्री सुघर सिंह, श्री प्रवीण भार्गव सहित अन्य अमला मौजूद रहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









