खाद्य मंत्री श्री तोमर ने किया वार्ड क्रण्.5 में सीवर लाईन का भूमिपूजन 60 लाख रूपए की लागत से डाली जायेगी सीवर लाईन
May 29 2019
अपना घर कॉलोनी से घासमंडी तक सीवर लाईन डालने का कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। अमृत परियोजना के तहत वार्ड क्रण्.5 में 60 लाख रूपए की लागत से सीवर लाईन डाली जायेगी। प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बुधवार को कार्य का भूमिपूजन किया। इस मौके पर निगम के अधिकारियों के साथ ही पूर्व पार्षद श्री दीपक चौहानए श्री देवेन्द्र राठौरए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
खाद्य मंत्री श्री तोमर ने कहा कि वार्ड क्रण्.5 में सीवर लाईन का कार्य पूर्ण होने से यहां की सीवर समस्या का निदान होगा। अमृत परियोजना के तहत सीवर लाईन डालने का कार्य निर्धारित समय.सीमा में पूर्ण किया जायेगा। इस लाईन के डल जाने से बरसात के दिनों में आने वाली समस्याओं से भी निजात मिलेगी। इसके साथ ही सीवर लाईन डालने के पश्चात सड़क निर्माण का कार्य भी किया जायेगा। श्री तोमर ने नागरिकों से कहा कि क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता है। लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के कार्य को तेजी से कराया जायेगा।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने नगर निगम के अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि क्षेत्र की छोटी.छोटी समस्याओं का निराकरण तत्परता से किया जाए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









