खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री तोमर ने किया सीवर निर्माण कार्य का भूमिपूजन
May 28 2019
प्रदेश के खाद्यए नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि क्षेत्र का विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। आम जनों को पानीए सीवर और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध होंए इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। खाद्य मंत्री श्री तोमर ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए मैं तत्पर हूँ। क्षेत्र की समस्याओं के बारे में आप मुझे बतायें। मैं उनका निदान करूंगा। आपका सेवक आपके पास आया है। आपके क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दूँगा।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मंगलवार को अमृत परियोजना के तहत बाबा कपूर की दरगाह के पास वार्ड.10 में घासमंडी से पुलिस चौकी होते हुए स्वर्ण रेखा तक सीवर नाला निर्माण कार्य किया जा रहा हैए नाले की लम्बाई 1200 मीटर तथा 35 लाख रूपए की लागत से बनने वाले कार्य का भूमिपूजन किया।
खाद्य मंत्री श्री तोमर ने कहा कि क्षेत्रवासियों ने मुझे चुनकर जिम्मेदारी सौंपी है। मैं अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए क्षेत्र की समस्याओं का निदान कराऊँगा। क्षेत्र में पानीए सीवर एवं सड़क की समस्याओं का निदान शीघ्र होगा। इसके लिए कार्य स्वीकृत हो गए हैं। जिनका परिणाम भी हमें शीघ्र देखने को मिलेगा।
नेता प्रतिपक्ष व पार्षद श्री कृष्णराव दीक्षित ने कहा कि सीवर की समस्या पिछले कई सालों से बनी हुई है। आपने जन सेवक को विधायक फिर मंत्री बनाया है। आपकी सारी समस्याएं मंत्री श्री तोमर दूर करायेंगे। इसके लिए उन्होंने तेजी से कार्य भी प्रारंभ कर दिया है। आने वाले 6 माह में क्षेत्र को गंदे पानी और सीवर की समस्या के निजात मिलेगी ।
कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष श्री कृष्णराव दीक्षितए पूर्व पाषर्द श्री केशव मांझीए श्री बसंत शर्माए श्री रामरतन गर्गए श्री नाथू सिंह कुशवाहए डॉण् रामबाबू गोयलए शंकरलाल दबोईए श्री देवेन्द्र राठौर सहित जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









