अखिल भारतीय विद्याथी परिषदप्रशासनिक अनियमित्ताओं को लेकर ज्ञापन कुलपति प्रोण् संगीता शुक्ला को सौंपा
May 28 2019
एबीव्हीपी जेयू में व्याप्त शैक्षणिक और प्रशासनिक अनियमित्ताओं को लेकर ज्ञापन कुलपति प्रोण् संगीता शुक्ला को सौंपा
ग्वालियर जीवाजी विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणाम घोषित करने और बनाने के लिये जिस माईक्रो प्रो कम्पनी को ठेका दिया गया जो कि पुराने टेण्डर की अपेक्षा 5 गुना अधिक कीमत में दिया गया है उसके बावजूद न तो समय पर परिणाम घोषित हुए और जो हुए भी अत्यधिक त्रुटियां पई गई। कम्पनी के कार्य पर लगातार प्रश्नचिन्ह खड़ा होने के बावजूद जीवाजी विश्वविद्यालय के द्वारा इसका भुगतान किया जाता रहा और नियमों को ताक पर रखकर विश्वविद्यालय में ही कर्मचारी कम्पनी को क्वार्टर तक मुहैया कराया गया जो कि नियम विरूद्ध है।
छात्रहित्रों के सभी प्रकरणों के तुरंत निराकरण हो
अखिल भारतीय विद्याथी परिषद यह मांग कि है कि छात्र को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार की कम्पनी के ऊपर तत्काल दण्डात्मक कार्यवाही की जाए और इसक टेण्डर निरस्त किया जाए। जानकारी के मुताबिक विश्वविद्यालय में सुदूर क्षेत्रों से आए हुए विद्यार्थियों को अपने कार्य सुधार के लिए विश्वविद्यालय 15 दिवस तक का समय देता है लेकिन अधिकतम प्रकरण ऐसे है जो कि दिया गया समय होने के बाद भी निराकरण नहीं हो पा रहा है जिससे पूरे संभाग भर के विद्यार्थी पेरशान है इसलिए छात्रहित्रों को ध्यान में रखते हुए सभी प्रकरणों के निराकरण हो और विश्वविद्यालय में वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। प्रकरणों के निराकरण न होने में जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी है उनके ऊपर आर्थिक दण्ड का प्रावधान सुनिश्चित किया जाए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









