कचरा संग्रहण वाहन सही समय पर पंहुच रहे हैं अपने निर्धारित रुट पर स्वच्छता सर्वेक्षण लीग 2020 की तैयारियां तेजी से प्रगति पर
May 25 2019
ग्वालियर दिनांक 25 मई 2019 - नगर निगम ग्वालियर द्वारा डोर टू डोर कचरा संग्रहण के लिए चलाए जा रहे वाहनों की नियमित मॉनीटरिंग एवं वाहन अपने रुट पर निर्धारित समय पर पंहुच रहे है, इसके लिए डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहनों का जीपीएस मैंपिग परीक्षण का कार्य किया जा रहा है जिसमें शनिवार 25 मई को 7 चयनित वार्डों 10, 20, 30, 40, 50, 59 एवं 60 में बीट के प्रथम घर से प्रातः 6.30 बजे डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहनों का जीपीएस मैंपिग परीक्षण किया गया। जिसमें सभी वार्डों में वाहन सही समय पर अपने निर्धारित रुट पर पंहुचे तथा घर घर जाकर कचरा संग्रहण किया। इसको देखते हुए निगमायुक्त श्री संदीप माकिन ने शीघ्र ही सभी वार्डों में यह प्रक्रिया नियमित करने और अन्य वार्डों में भी शीघ्र डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहनों का जीपीएस मैंपिग करने के निर्देश दिए।
नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन ने स्वच्छता सर्वेक्षण लीग 2020 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे जिनको लेकर आज शनिवार को सभी अधिकारी अपने अपने वार्ड में निर्धारित स्थल पर पंहुचे तथा प्रातः 6.30 बजे रुट के प्रथम घर पर डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहनों का जीपीएस मैंपिग परीक्षण किया तथा वाहनों की पूरे रुट पर टाइमिंग का परीक्षण किया। सभी वाहन अपने निर्धारित समय पर अपने निश्चित रुट पर पंहुचे और कचरा संग्रहण का कार्य किया। इन सभी वार्डों में संबंधित वार्ड मॉनीटरों द्वारा वाहन की मॉनीटरिंग की तथा वाहन चालकों व डब्ल्यूएचओ को आवश्यक निर्देश दिए।
इसके साथ ही निगमायुक्त श्री माकिन द्वारा वार्ड मॉनीटरों को दिए गए निर्देशानुसार सभी वार्ड मॉनीटरों द्वारा अधिकांश घरों का डोर टू डोर सर्वे कर लिया गया है तथा अधिकारियों द्वारा घर घर जाकर नागरिकों को समझाईश दी गई है कि गीला व सूखा कचरा अलग अलग करके ही गाडी में डालें, इसके साथ ही प्रत्येक घर पर स्टीकर भी चिपकाए जा रहे हैं। इसके साथ ही वार्ड मॉनीटरों द्वारा दी गई समझाईश के बाद शहर के नागरिकों द्वारा भी सूखा कचरा व गीला कचरा अलग अलग करके ही वाहन में डाला जा रहा है। वहीं सभी नागरिकों की जानकारियां एवं मोबाइल नम्बर भी एकत्रित किए जा रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









