मतगणना एजेण्टों को दिया गया प्रशिक्षण

May 21 2019

 

 लोकसभा निर्वाचन के लिए डाले गए मतों की गणना 23 मई को होगी। मंगलवार को एलएनआईपीई के टैगौर हॉल में मतगणना अभिकर्ताओं का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। मतगणना एजेण्टों को निर्वाचन आयोग के नियमों एवं निर्देशों की जानकारी दी गई। सभी को बताया गया कि मतगणना अमले के साथ ही टेबलों पर अभ्यर्थियों के मतगणना एजेंट भी रहेंगे। मतगणना एजेंट मतगणना वाले दिन समय पर पहुँचें एवं अपने निर्धारित स्थान पर ही बैठें। 
    प्रशिक्षण के दौरान सभी को बताया गया कि शासकीय एमएलबी कॉलेज में मतगणना होगी। इसके लिए विधानसभावार दो दृ दो कक्ष रहेंगे। प्रत्येक कक्ष में 7. 7 टेबल होंगीं। इस प्रकार ईवीएम से मतों की गणना के लिए एक विधानसभा क्षेत्र के लिए 14 टेबल लगाई जायेंगीं। प्रत्येक राउण्ड के बाद मतगणना एजेंट के भी हस्ताक्षर लिए जायेंगे। मतगणना पूरी पारदर्शिता से होगी। इसमें शासकीय अमले के साथ समन्वय से काम करें। सभी मतगणना अभिकर्ता उन्हें जारी किए जाने वाले वैध परिचय पत्र के साथ आएं। विधानसभावार अलग.अलग रंग के परिचय पत्र तैयार किए गए हैं। 
मोबाइल फोनए बीड़ीए सिगरेटए तम्बाकू इत्यादि प्रतिबंधित रहेंगे
    मतगणना परिसर में मोबाइल फोनए बीड़ीए सिगरेटए माचिसए तम्बाकू व खाद्य पदार्थ प्रतिबंधित रहेंगे। दोनों प्रवेश द्वारों पर इसकी सघन जाँच की जायेगी। मतगणना अभिकर्ता भी गणना के दिन उक्त सामग्री लेकर न आएं और समय पर पहुँचें। मतगणना केन्द्र में अपने स्थान के अलावा इधर.उधर जाना प्रतिबंधित रहेगा। गोपनीयता बनाए रखना अनिर्वाय होगा।