सम्पत्तिकर वसूली एवं रसीदों की संख्या का कर संग्रहक रखें ध्यान और करें लक्ष्य की पूर्ति
May 20 2019
ग्वालियर दिनांक 20 मई 2019- नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन ने सोमवार को सभी कर संग्रहकों की बैठक लेकर उन्हें हर हाल में मई माह में सम्पत्तिकर वसूली का लक्ष्य पूर्ण करने एवं निर्धारित रसीदें काटने के निर्देश दिए। निगमायुक्त श्री माकिन ने कर संग्रहकों से कहा कि जो भी कर संग्रहक कम रसीदें काटेगा वह कार्यवाही के लिए तैयार रहे। बैठक में अपर आयुक्त श्री राजेश श्रीवास्तव, उपायुक्त श्री देवेन्द्र चौहान सहित समस्त सहायक सम्पत्तिकर अधिकारी, वसूली प्रभारी एवं कर संग्रहक उपस्थित रहे।
नगर निगम ग्वालियर में सम्पत्तिकर वसूली के लिए माहवार तय किए गए लक्ष्य की पूर्ति के लिए निगमायुक्त श्री माकिन ने सभी सम्प्त्तिकर अधिकारियों एवं वसूली प्रभारियों सहित कर संग्रहकों की बैठक ली तथा वार्ड बार सम्पत्तिकर वसूली की समीक्षा की तथा प्रतिदिन कटने वाली रसीदों की जानकारी प्राप्त की जिस पर कम रसीदों को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए, ऐसे सभी कर संग्रहकों को चेतावनी दी कि जिनके द्वारा कम रसीदें काटी गई हैं वह अपने निर्धारित लक्ष्यानुसार पूर्ण रसीदें काटें अन्यथा उनके खिलाफ कार्यवाही की जावेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









