मतगणना अभिकर्ताओं का प्रशिक्षण 21 मई को

May 19 2019

 

 लोकसभा आम निर्वाचन.2019 के लिए मतगणना 23 मई को एमएलबी कॉलेज परिसर में की जायेगी। मतगणना के लिए मतगणना अभिकर्ताओं के आवेदन पत्र 20 मई को शाम 6 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। मतगणना अभिकर्ताओं के आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में ही लिए जायेंगे। सादे कागज पर आवेदन मान्य नहीं किया जायेगा। मतगणना अभिकर्ताओं का प्रशिक्षण 21 मई को फिजिकल कॉलेज ;एलएनआईपीईद्ध में तीन चरणों में आयोजित किया गया है। 
    उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनूप कुमार सिंह ने बताया कि 21 मई को मतगणना एजेंटों का प्रशिक्षण प्रातरू 10 बजे से दोपहर 12 बजे तकए दोपहर एक बजे से 3 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक तीन चरणों में आयोजित किया गया है। प्रथम चरण में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 14.ग्वालियर ग्रामीण एवं 15.ग्वालियर के अभिकर्ताओं को प्रातरू 10 बजे से प्रशिक्षण दिया जायेगा। विधानसभा क्षेत्र 16.ग्वालियर पूर्व एवं 17.ग्वालियर दक्षिण को द्वितीय सत्र में दोपहर एक बजे से 3 बजे तक तथा विधानसभा क्षेत्र 18.भितरवार एवं 19.डबरा को 21 मई को तृतीय चरण में शाम 4 से 6 बजे तक प्रशिक्षण दिया जायेगा।