नर्सरी के लिए निगम को आंवटित 17 हेक्टैयर से अधिक भूमि से हटाया अतिक्रमण, लिया कब्जा

May 14 2019



- नगर निगम ग्वालियर को तत्कालीन कलेक्टर द्वारा उन्नत उधानिकी (नर्सरी) स्थापित करने के लिए ग्राम रमौआ के विभिन्न सर्वे क्र. में लगभग   17.763 हेक्टेयर जमीन आंवटित की गई थी, जिस पर क्षेत्र के कुछ दंबगों द्वारा अवैध कब्जा कर ढाबे एवं मकान बना लिए गये थे। निगमायुक्त श्री संदीप माकिन के निर्देश पर सिटी प्लानर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह जादौन के नेतृत्व में निगम के अमले द्वारा आज भारी मात्रा में पुलिस बल लेकर उक्त भूमि से अतिक्रमण हटाकर निगम का कब्जा लिया गया, कार्यवाही के दौरान दो ढाबे एवं दो मकान हटाने की कार्यवाही की गई।
        सिटी प्लानर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह जादौन ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम ग्वालियर को नर्सरी के लिए ग्राम रमौआ स्थित सर्वे क्रमांक 187, 188, 189, 193, 190, 191/1, 191/2, 192, 196, 197 एवं 198 में कुल रकवा 17.763 हेक्टैयर लगभग 37 बीघा भूमि आवंटित की गई थी। उक्त आंवटित भूमि पर श्री विनोद सिंह गुर्जर एवं श्री राकेश सिंह गुर्जर द्वारा अतिक्रमण कर ढाबे बना लिए गए, तथा आवास हेतु एक मकान बनाया गया था और एक मकान का निर्माण किया जा रहा था। जिसको लेकर निगमायुक्त श्री संदीप माकिन के निर्देेश पर निगम के अमले द्वारा आज मंगलवार को कार्यवाही कर अतिक्रमण हटाया गया। 
          अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान मदाखलत अधिकारी श्री सत्यपाल सिंह चौहान सहित क्षेत्रीय भवन अधिकारी, क्षेत्रीय क्षेत्राधिकारी सबंधित थाने का पुलिस बल मौके पर उपस्थित रहा।