आदर्श मतदान केन्द्र रहेंगे आकर्षण का केन्द्र

May 11 2019

 

 जिले में मतदान केन्द्रों पर सभी सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इन्हीं में से कुछ मतदान केन्द्रों को आदर्श मतदान केन्द्र बनाया गया है और इन्हें आकर्षक ढंग से सजाया गया है। यहाँ पर आने वाले मतदाताओं को सभी सुविधाएं देखने को मिलेंगीं। आदर्श मतदान केन्द्रों में मतदाताओं को लम्बी कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मतदान केन्द्रों में कुर्सियां लगाई गई हैं। जहाँ सुकून से बैठकर मतदाता अपनी बारी का इंतजार कर सकते हैं। साथ ही ठंडे पानी की उचित व्यवस्था की गई है। 
सक्षम बूथों को संचालित करेंगे दिव्यांगजन 
    जिले में लगभग 9 सक्षम बूथ बनाए गए हैं। इसमें से दो सक्षम बूथ ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में हैं। इसके अलावा ग्वालियर में दोए ग्वालियर ग्रामीण में एकए ग्वालियर दक्षिण में दोए भितरवार व डबरा में एक दृ एक सक्षम बूथ बनाया गया है। इन सक्षम बूथों को दिव्यांग जन संचालित करेंगे। मतदान कराने के लिए मतदान केन्द्रों पर मतदान दल तैनात किया गया है। इन मतदान केन्द्रों पर तैनात मतदान दल के दिव्यांग कर्मचारी अपने हौसले व उत्साह से सफलतापूर्वक मतदान करायेंगे। 
महिलाओं द्वारा संचालित बूथों पर मतदान करायेंगीं महिला कर्मचारी 
    मतदान सम्पन्न कराने के लिए पुरूष अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ.साथ बड़ी संख्या मे महिला अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जबकि कुछ मतदान केन्द्रों को महिलाओं द्वारा संचालित मतदान केन्द्र की श्रेणी में रखा गया है। जिले में ऐसे 9 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन मतदान केन्द्रों को महिलाएं संचालित करेंगीं। यहाँ मतदान दल में पीठासीन अधिकारी के साथ ही पी.1ए पी.2ए पी.3 भी महिलाएं रहेंगी। साथ ही सुरक्षा का जिम्मा भी महिला पुलिसकर्मी संभालेंगीं।