पूर्व मुख्यमंत्री षिवराज सिंह संभागीय संगठन मंत्री बरूआ की माताजी के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे उनके घर

May 08 2019


ग्वालियर 08 मई। पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान बुधवार को संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरूआ की माताजी स्व. श्रीमती कलावती बरूआ के दुखद निधन पर बरूआ जी के निज निवास पर पहुंचे, जहां श्री चौहान ने स्व. श्रीमती कलावती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि देकर परिवारजनों को ढांढस बंधाया।
इस अवसर पर उनके साथ लोकसभा संयोजक अभय चौधरी, मधुसूदन सिंह भदौरिया, रामेश्वर भदौरिया, संभागीय संगठन मंत्री पवनकुमार सेन, प्रमोद खंडेलवाल, विनोद शर्मा, राजू सेंगर, हरीश मेवाफरोश आदि लोग उपस्थित थे।