शेजवलकर जी का आज का जनसंपर्क

May 08 2019

 


 ग्वालियर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं महापौर विवेक शेजवलकर कल 9 मई को अपना जनसंपर्क सुबह 6 बजे से लक्ष्मीगंज स्थित सब्जी मंडी से प्रारंभ करेंगे, इसके बाद श्री शेजवलकर सुबह 8 बजे से 10 बजे तक अजयपुर, वीरपुर, गिरवाई में क्षेत्रीय नागरिकों से जनसंपर्क करेंगे, तत्पश्चात् सुबह 11 बजे मुरार में, कारगिल गेट से बारादरी चौराहे तक जनसंपर्क करेंगे। श्री शेजवलकर दोपहर 3.30 बजे थाटीपुर पेटोल पंप से मयूर मार्केट तक जनंसपर्क, शाम 5 बजे इंदरगंज, दालबाजार, लोहिया बाजार से उंटपुल तक जनसंपर्क करेंगे, शाम 7 बजे गुजर साहब की पायगा, माधवगंज, रॉक्सी, नया बाजार गोलंबर तक जनसंपर्क, रात्रि 9.30 बजे दीनदयान नगर में क्षत्रिय समाज के सम्मेलन में भाग लेंगे।  इस अवसर पर श्री शेजवलकर कार्यकर्ताओं, बुजुर्गों, युवाओं, स्थानीय नागरिकों एवं माताओं-बहनों से जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करेंगे।