कलेक्टर ने लिया ईवीएम कमीशनिंग का जायजा

May 06 2019

 

 जिले में लोकसभा निर्वाचन.2019 में मतदान के लिये उपयोग में लाई जाने वाली इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों ;ईवीएमद्ध व वीवीपैट तैयार करने ;कमीशनिंगद्ध का काम जारी है। ईवीएम की तैयारी एमएलबी कॉलेज में की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग चौधरी ने सोमवार को एमएलबी कॉलेज पहुँचकर ईवीएम कमीशनिंग ;तैयारीद्ध का जायजा लिया। साथ ही मतदान सामग्री वितरण के लिए की जा रही तैयारियों को भी देखा। मालूम हो मतदान सामग्री का वितरण 11 मई को किया जायेगा। इसी दिन मतदान केन्द्रों के लिये मतदान दल रवाना होंगे। 
विदित हो जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 1727 मतदान केन्द्र हैं। इनमें से विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर ग्रामीण में 273ए ग्वालियर में 313ए ग्वालियर पूर्व में 334ए ग्वालियर दक्षिण में 286ए भितरवार में 266 एवं विधानसभा क्षेत्र डबरा ;अजाण्द्ध में 255 मतदान केन्द्र हैं। मतदान केन्द्रवार मशीनों का रेण्डमाइजेशन हो गया है और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के अनुसार मशीनें रिजर्व रखी गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा किए गए निरीक्षण के समय उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनूप कुमार सिंहए एडीएम श्री संदीप केरकेट्टाए अपर कलेक्टर श्री रिंकेश वैश्य एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।