भारतीय जैन मिलन, क्षेत्र क्रं.-2 की नवीन कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह हुआ मानव सेवा और धार्मिक कार्यो से जुडाने से आपसी प्रेम व सद्भावना बढ़ते है-महेद्र

May 06 2019


    ग्वालियर- जैन मिलन क्षेत्र की षाखाओं के पदाधिकारी समाज के हर कार्यो को अपनी भागीदारी के साथ निभाएं। मानवसेवा के जीवन के साथ धार्मिक कार्यक्रमों में भी समाज के हर व्यक्ति का विशेष महत्व होना चाहिए। समाज के हर व्यक्ति को मानव और धार्मिक कार्यो से जुडाने से आपसी प्रेम व सद्भावना तो बढ़ती ही है, साथ ही आत्मविश्वास भी बढ़ता है। बच्चों व युवाओं को धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए। वर्तमान समय में आपराधिक घटनाएं बढ़ने का मुख्य कारण लोगों का अध्यात्मिक कार्यक्रमों से दूर होना है। 28 षाखाओ के अध्यक्ष व मंत्री पदाधिकारी अपनी जिमेदारियों के साथ षहर के विकासों के साथ धार्मिक कार्यो में सहयोग करे। यह विचार जैन मिलन के राश्ट्रीय कार्यध्यक्ष महेन्द्र जैन टोग्या ने आज सोमवार को चेतकपरुी में भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रं.-2 की नवीन कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह एवं कार्यषाला मे सबोधित करते हुए व्यक्त किए। 
ये क्षेत्रीय पदाधिकारीगण मंच पर उपस्थित थे
   कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप मे षपथ अधिकारी अतिवीर बालचंद जी जैन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, वीरांगना शीला जैन राष्ट्रीय महिला संयोजिका व राष्ट्रीय चौयरमैन वीर विरेंद्र जी जैन भिण्ड एवं फाउंडेशन उपमंत्री डॉ सुनील जैन गोधा, भी मौजूद थे। कार्यकम का षुभारंभ अथितिओ ने णमोकार महामंत्र के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वालित कर ंिकया। स्वागत उदबोधन क्षेत्रीय अध्यक्ष राजीव जैन षिवपुरी ने प्रस्तुत किए। आभार क्षेत्रीय मंत्री राजेष जैन बंटी ने किया।
क्षेत्र क्रं.-2 कार्यकारिणी शपथ पदाधिकरीगणों ने शपथ ली
 अधिकारी षपथ अधिकारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर बालचंद जैन ने क्षेत्र क्रं.-2 के नवीन -क्षेत्रीय अध्यक्ष राजीव जैन एडवोकेट, राजेश जैन बंटी -क्षेत्रीय मंत्री, उपाध्यक्ष नीरज छाबडा, नीतेश भिण्ड, मुकेश खरई, कोषाध्यक्ष नरेशचंद्र जैन, सह कोषाध्यक्ष विजय पाण्डे बल्लू गोरमी, सुरेश मामा शिवपुरी, उपमंत्री अनीता जैन, भानूप्रकाश जैन शिवपुरी, सौरभ जैन मुरार, क्षेत्रीय संयोजक हेमंत जैन, सुनील जैन भिण्ड, दीपक जैन कोलारस, रेखा जैन ग्वालियर, अनीता जैन मगरौनी, रेखा जैन भिण्ड, प्रीति जैन शिवपुरी, मनोरमा जैन ग्वालियर, क्षेत्रीय प्रवक्ता विनय जैन पुष्प, मीडिया प्रभारी सचिन जैन आदर्ष कलम, क्षेत्रीय चौयरमैन संजीव जैन, विनय कासलीवाल, पंकज बाकलीवाल, संजय गौधा, शरद बाकलीवाल, ज्ञान चंद जैन, ममता जैन, डा. विनय जैन गोरमी ने विधि पूर्वक षपथ ली।
इस साल ये कार्य करेगे अध्यक्ष-मंत्री
     जैन समाज के प्रवक्ता सचिन आदर्ष कलम ने बताया कि भारतीय जैन मिलन की क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं मंत्री के साथ 28 षाखाएं 2019-20 तक मंदिरो मे कार्यसेवा, स्मृति गौरव के तहत मानव सेवा, जल संरक्षण बचाओ, पर्यावरण बचाओ, युवा व महिला सम्मेलन, मासिका मिलन, धार्मिक षिविर, मेडिकाल कैम्प, नेत्र षिविर, बुर्जुगो का सम्मान, सदस्य अभियान, आदि कार्य करने निर्णय लिया गया।