2019 में फिर से मोदीजी को लाना है, इसलिए हमें घर-घर जाकर मोदीजी की योजनाओं की जानकारी देना है- ऐलकर

May 04 2019



ग्वालियर 04 मई। 2019 में फिर से मोदीजी को लाना है, इसलिए हमें घर-घर जाकर मोदीजी की योजनाओं की जानकारी देना है और अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए कमल का बटन दबाकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विवेक शेजवलकर जी को जिताना है। निश्चित रूप से नरेंद्र मोदीजी फिर से प्रधान मंत्री बनेंगे। उक्त बात आज भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लता ऐलकर ने लोकसभा प्रत्याशी एवं महापौर विवेक नारायण शेजवलकर के समर्थन में डबरा में जनसंपर्क के दौरान कही। 
श्रीमती ऐलकर ने कहा कि मातृशक्ति  संगठन में अहम भूमिका रखती है। महिला कार्यकर्ता अपने कार्य को पूरी तन्मयता से पूरा करे और संकल्प ले कि हमे अपने क्षेत्र से पार्टी को विजयी बनाना है तो कोई भी ताकत हमारी विजय नही रोक पाएगी। उन्होंने कहा कि यहां की महिला कार्यकर्ता सबसे कुशल कार्यकर्ता है जिनकी देश में अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि अपने अपने मतदान केंद्रों को भारी मतों से जीतना होगा। इसके लिए हमें मतदान केन्द्र तक प्रवास करना आवश्यक है। साथ ही डोर टू डोर संपर्क कर हर व्यक्ति को मोदी सरकार के जनकल्याणकारी कार्यो से उन्हें अवगत कराना होगा।
इस अवसर पर लोक सभा प्रभारी प्रदेश मंत्री सुमन शर्मा, ज्योति दुबे, प्रदेश कार्यालय मंत्री भावना सिंह, प्रदेश सदस्य नीरू सिंह ज्ञानी,व्यंजना मिश्रा ,लता सिंह, जिलाध्यक्ष मधु भार्गव, विनती शर्मा, हेमलता भदौरिया ,मंडल अध्यक्ष रमा साहू, डबरा नगर पालिका अध्यक्ष आरती मौर्य, रेखा कुशवाह, सुमन राजावत, संतोबाई करण, गीता पंडोलिया, आदि कई महिलाएं मौजूद थी।