(ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विवेक शेजवलकर ने किया कई क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क) देश की हवा और फिजा नरेन्द्र मोदी के समर्थन में हैः शेजवलकर

May 03 2019


ग्वालियर 03 मई।  पूरा देश और मध्यप्रदेश मोदीमय है और पिछली बार हमने घर-घर मोदी का जो नारा दिया था, वह साकार हो चुका है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बीते पांच वर्षों में जनता का विश्वास जीता है। देश की हवा और फिजा नरेन्द्र मोदी के समर्थन में है। श्री नरेन्द्र मोदी भारत के प्रतीक है। उन्होंने भारत का मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को रोकने के लिए देश के सारे दल एकत्रित हो गए है। लेकिन आने वाली 23 मई को जब परिणाम आएंगे, तो देश में दोबारा एक मजबूत सरकार बनेगी। यह बात शुक्रवार को ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी विवेक शेजवलकर ने जनसंपर्क के दौरान कही।
श्री शेजवलकर ने कहा कि मोदी जी ने देश की 7 करोड़ महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए, 8 करोड़ गरीबों के घरों में शौचालय बनवाए। मोदी सरकार ने देश के ढाई करोड़ गरीबों के घरों में बिजली पहुंचाई। करोड़ों लोगों को पक्के घर दिए। देश के गरीब लोग बीमारी होने पर इलाज नहीं करा पाते थे, लेकिन मोदी सरकार ने आयुष्मान भारत योजना शुरू की, जिसके दायरे में देश के 50 करोड़ लोग हैं। इस योजना के तहत अब तक 24.5 करोड़ लोग अपना इलाज करा चुके हैं। पिछड़े वर्ग के लोगों की मांग को देखते हुए मोदी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। किसी और का आरक्षण कम किए बिना सामान्य वर्ग के युवाओं को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया।
श्री शेजवलकर ने कहा पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जबर्दस्त माहौल है। जनता मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री देखना चाहती है। यह दायित्व पार्टी कार्यकर्ताओं का है कि वे जनता की इस कामना को साकार करने के लिए प्रयास करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता मोदी जी को फिर प्रधानमंत्री देखना चाहती है, उनकी इस इच्छा की पूर्ति के लिए जी जान से जुट जाएं और भाजपा की जीत के लिए एकजुट होकर प्रयास करें। उन्होंने कहा कि ये चुनाव देश के लिए महत्वपूर्ण है और जनता देश को बचाने के लिए श्री मोदी जी के नेतृत्व में फिर से भाजपा की सरकार बनाए, भारतीय जनता पार्टी को जिताए।    
ग्वालियर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं महापौर विवेक शेजवलकर ने शुक्रवार को अपना जनसंपर्क चांदपुर गांव से प्रारंभ किया, उसके बाद श्री शेजवलकर सहराई, शरनागत, बडेरा, अजयगढ, लिधौरा, बाबूपुर, कैथोदा, गोहिंदा, जंगीपुर, एंती लखनौती, पिछोर, में जनसंपर्क किया। इस अवसर पर श्री शेजवलकर कार्यकर्ताओं, बुजुर्गों, युवाओं, स्थानीय नागरिकों एवं माताओं-बहनों से जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। 
शेजवलकर जी का आज का जनसंपर्क
ग्वालियर 03 मई। ग्वालियर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं महापौर विवेक शेजवलकर कल 4 मई को अपना जनसंपर्क सुबह 9 बजे पोहरी विधानसभा के खांदी गांव से प्रारंभ करेंगे, उसके बाद श्री शेजवलकर सुबह 9.30 बजे बूढदा, सुबह 10 बजे ककरौआ, सुबह 10.30 बजे गाजीगढ, सुबह 11 बजे धौरिया, सुबह 11.15 बजे जौराई, सुबह 11.30 बजे जरिया, दोपहर 12.30 बजे खरवाया, दोपहर 12.45 बजे गलथुनी, दोपहर 1 बजे पुरा, दोपहर 1.15 बजे छर्च, दोपहर 1.45 बजे वागलौन, दोपहर 2 बजे बिलौआ, दोपहर 2.30 बजे पोहरी, शाम 4 बजे धामौरा, शाम 4.15 बजे भटनावर, शाम 5.30 बजे मालवरैव, शाम 5.45 बजे रामगढ, शाम 6 बजे ऐनपुरा में, शाम 6ः15 बजे देवरी, शाम 6.30 बजे नदौरा, शाम 6.45 बजे सौपरारा तथा शाम 7 बजे बैराढ में कार्यकर्ताओं, बुजुर्गों, युवाओं, स्थानीय नागरिकों एवं माताओं-बहनों से जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करेंगे।