पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुषवाह ने किया भाजपा प्रत्याषी षेजवलकर के समर्थन में पोहरी विधानसभा के कई गांवों में किया सघन जनसंपर्क
May 02 2019
ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के भाजप प्रत्याशी श्री विवेक शेजवलकर के समर्थन में गुरूवार को पूर्व मंत्री नारायण ंिसंह कुशवाह ने बूड़दा, गुरीच्छा, बैराड़, भटनावर, गोंदोली, गोवर्धन, पोहरी विधानसभा में सघन जनसंपर्क किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि केंद्र में श्री नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है, इसलिए भाजपा को जिताना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना चलाई, जिसके कारण घर-घर में गैस सिलेंडर पहुंचे। आम आदमी के लिए बीमा योजना शुरू की। किसानों को हर साल 6 हजार रूपए देने की घोषणा की, लेकिन प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने अब तक किसानों की सूची उपलब्ध नहीं कराई, जिसके कारण किसानों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। मोदी जी की सरकार ने बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान चलाया। भारत को शक्तिशाली राष्ट्र बनाया और दुनिया में देश का सिर गर्व से उंचा किया है। भारत देश को आगे बढाने और देश बचाने के लिए आप सब से अनुरोध है कि भाजपा के प्रत्याशी को अपना आशीर्वाद दें, जिससे मान.मोदी जी फिर से हमारे देश के प्रधानमंत्री बन सकें तथा हमारा देश और ज्यादा मजबूत बने व सुरक्षित रहे।
इस अवसर पर उनके साथ कई भाजपा कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









