स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर किया जाए कलेक्टर ने किया सिविल अस्पताल हजीरा का आकस्मिक निरीक्षण
May 01 2019
अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होए यह हमारी जवाबदारी है। मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होना चाहिए। अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने यह निर्देश बुधवार को हजीरा सिविल अस्पताल के निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए हैं।
कलेक्टर श्री चौधरी ने बुधवार को प्रातरू अचानक हजीरा सिविल अस्पताल पहुँचे और अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अस्पताल में उपचार करा रहे मरीजों और उनके परिजनों से भी चर्चा कर स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि अस्पताल के सभी वार्डों में मरीजों के पलंग पर एक कार्ड अनिवार्यतरू लगाया जाएए जिसमें कौन डॉक्टर इलाज कर रहा है तथा किस बीमारी तथा उसके उपचार की विस्तृत जानकारी हो। इसके साथ ही सभी विभागों एवं अन्य कमरों के बाहर भी बोर्ड लगाए जाएंए जिसको पढ़कर यह जाना जा सके कि किस कमरे में क्या.क्या कार्य किए जा रहे हैं।
कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। सभी सफाई कर्मी निर्धारित ड्रेस और परिचय पत्र के साथ अपने कार्य को करें। सफाई कार्य की चिकित्सक नियमित मॉनीटरिंग भी करें। उन्होंने अस्पताल में अल्ट्रासाउण्ड की व्यवस्था को और व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी जाँचों के साथ.साथ डेंगू की जाँच भी हजीरा अस्पताल में होए इसकी व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री चौधरी ने निरीक्षण के दौरान सभी वार्डों में पलंग व गद्दे और चादरों को साफ.सुथरा और व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। शासन के निर्देशानुसार तीन दृ चार कलरों की चादरें बदल.बदलकर उपयोग की जाएं। दवाओं की उपलब्धता और उसके वितरण व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा.निर्देश दिए गए। उन्होंने सिविल सर्जन एवं सीएमएचओ को निर्देशित किया कि छोटी.छोटी व्यवस्थाओं को प्रशासनिक तरीके से ठीक कराया जाए। अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री रिंकेश वैश्यए सिविल सर्जन डॉण् गुप्ता एवं सीएमएचओ डॉण् मृदुल सक्सेना सहित चिकित्सकगण उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
मुख्यमंत्री डॉ. यादव साझेदारी और निवेश के लिए करेंगे संवाद, होगी महत्वपूर्ण बैठकें
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बीएपीएस हिन्दू मंदिर में किये दर्शन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की दुबई में भारत के कॉन्सुल जनरल से मुलाकात
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मोहम्मद यामाहि को दिया मध्यप्रदेश आने का न्यौता
सरकार प्रवासी उद्यमियों को निवेश के लिये अनुकूल माहौल देगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का दुबई में अभूतपूर्व स्वागत
मध्यप्रदेश में चल रहा है निवेशकों का यज्ञ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश फिर होगा गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रविवार को दुबई स्थित होटल ताज पहुंचने पर लाड़ली बिटिया ने स्वागत किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रविवार को दुबई स्थित होटल ताज पहुंचने पर आत्मीय स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई एयरपोर्ट पहुँचने पर विभिन्न प्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई एयरपोर्ट पहुँचने पर विभिन्न प्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया।
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -