ग्वालियर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं महापौर विवेक शेजवलकर ने करैरा विधानसभा के कई क्षेत्रों में किया जनसंपर्क देश को आगे बढ़ाने की दृष्टि से यह चुनाव महत्वपूर्ण है - शेजवलकर

Apr 29 2019

 

 


     देश की जनता ने 2014 में जिस उम्मीद और विश्वास के साथ श्री नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनादेश दिया था, उन आकांक्षाओं को प्रधानमंत्री ने पूरा किया है। देश में अभूतपूर्व काम हुए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जनभागीदारी से लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया है जबकि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में बडे बडे वादे किए थे, लेकिन न तो किसानों का कर्जा माफ हुआ और न युवाओं को रोजगार मिला। सिंचाई विभाग की बड़ी परियोजनाएं बंद हो चुकी है। यह बात सोमवार को ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी विवेक शेजवलकर ने करैरा विधानसभा में जनसंपर्क के दौरान कही।
    श्री शेजवलकर ने कहा यह चुनाव पार्टी की दृष्टि से महत्वपूर्ण तो है ही लेकिन देश को आगे बढ़ाने की दृष्टि से यह चुनाव महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जो लोग आज श्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ गठबंधन कर रहे है इन्हें मोदी जी से भय लग रहा है कि अगर इकठ्ठे नहीं हुए तो इनका राजनैतिक अस्तित्व समाप्त हो जायेगा। यह वही लोग है जो एक दूसरे का मंुह देखना पंसद नहीं करते थे। वह आज गठबंधन कर रहे है। साइकिल हाथी पर सवार है और हाथी साइकिल पर सवाल होकर बैठा है। उन्होंने कहा क हमने 15 वर्षों में प्रदेश में विकास किया। डबल डिजिट ग्रोथ रेट हासिल की। किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली मुहैया करायी। यह सारा विकास उसी पैसे से हुआ है जो कांग्रेस के समय भ्रष्टाचार की भेंट चढ जाता था। कांग्रेस हमेशा से भ्रष्टाचार और घोटाले करती आयी है। जनता को भ्रमित करने का काम कांग्रेस ने किया है।
श्री शेजवलकर ने कहा कि पार्टी ने आज मुझे ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। अगर आपने मुझे अपना आशीर्वाद दिया, तो आप समझिए आपके क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं रहने दूंगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार गरीबों और उपेक्षितों की सरकार है। श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में जो योजनाएं बनीं उनकी गूंज देश भर में हुई। भाजपा सरकार की योजनाओं का सबसे अधिक लाभ उसी वर्ग को मिला है, जिसे कांग्रेस सरकार ने हमेशा पिछड़ा और आगे आने से रोक रखा था। उपेक्षित वर्ग को मुख्य धारा से जोड़ने का काम भाजपा की सरकार हमेशा करती आई है यह बात हमें हर वर्ग के लोगों तक पहुंचाने की आवश्यकता है।
ग्वालियर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं महापौर विवेक शेजवलकर ने सोमवार सुबह अपना जनसंपर्क करैरा विधानसभा के बिल्हारी से प्रारंभ किया। उसके बाद श्री शेजवलकर सहदौरा, लमकना, रांवकलां, रायपहाडी, पपरेडू, सहींडा, सुनारी, दिहायला, राजपुर, बहगवां में कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों से जनसंपर्क किया तथा वहीं श्री शेजवलकर ने शाम को छितरी, करही, रामनगर, हाजीनगर में कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों से जनसंपर्क किया। इस दौरान श्री शेजवलकर ने कार्यकर्ताओं, बुजुर्गों, युवाओं, स्थानीय नागरिकों एवं माताओं-बहनों से जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर उनके साथ पवन गुप्ता, हरिनिवास गुप्ता, सुरेश पाठक, सोनू रावत, राजेंद्र रावत, कोमल रावत, राजेश रावत, रविंद्र सिंह रावत, कप्तान सिंह विश्वकर्मा, प्रदीप रावत, अयोध्याप्रसाद रावत, उदयवीर सिंह, जगदीश सोनी, लखन सिंह रावत, नरेंद्र सिंह गुर्जर, कासिम खां सहित सैकडों ग्रामीणजन उपस्थित थे।