ग्वालियर लोकसभा की मीडिया व सोशल मीडिया की बैठक आयोजित

Apr 29 2019


भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता जीतता है, या सीखता है, हारता नहीं है-स्वतंत्रदेव सिंह
 भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता जीतता है, या सीखता है, हारता नहीं है, पार्टी है तो सब है। एक अच्छा कार्यकर्ता बनना हमारे कर्म पर निर्भर है। हर कार्यकर्ता आदर्श कार्यकर्ता बन सकता है, इसके लिये अथक परिश्रम और अनुशासन की आवश्यकता होती है।यह बात लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी एवं उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री श्री स्वतंत्रदेव सिंह ने सोमवार को मुखर्जी भवन के मीडिया सेंटर में आयोजित ग्वालियर लोकसभा की मीडिया व सोशल मीडिया की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
श्री सिंह ने कहा कि 60 वार्डों में दो हजार स्थानों पर बैठक कीजिए, वार्ड स्तर तक ये बात पहुंचाना है मोदी नहीं तो कौन, फोरलेन कौन लेकर आया, अटलजी नहीं तो कौन, अगर अटलजी चुनाव नहीं हारते तो देश की सारी नदियां एक दूसरे से जोड देते, मोदी छत नहीं देगा तो कौन देगा, ललित मोदी को देश छोडने पर किसने मजबूर किया, मोदी जी ने, विजय माल्या की संपत्ति किसने सीज की और किसके कार्यकाल में वह फला फूला। आज मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि मोदी जी द्वारा प्रधानमंत्री बनें तो देश में जितने भी भ्रष्टाचारी हैं, वे एक भी सडक पर नहीं दिखेंगे ये सब जेल में दिखेंगे। 
श्री सिंह ने कहा कि आज आतंकवाद श्रीनगर से आगे बढ नहीं पा रहा है और देश की सीमाओं पर ही दम तोड रहा है। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश सरकार की कार्ययोजना तीन महीनें में ही देख ली, जनता त्रस्त है, कांग्रेस के नेता मस्त है, और तबादला उद्योग फल फूल रहा है। आतंकवाद खत्म कौन करेगा, मोदी नहीं तो कौन। 
श्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि हमारे पास प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के रूप में एक ऐसा नेतृत्व मौजूद है जिन्होने देश का मनोबल बढाया, विष्व में भारत की साख बढाई। केन्द्र सरकार ने समाज के निचले तबके को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिये ऐतिहासिक निर्णय लिए। देश सेवा में लगे हुए ऐसे प्रधानमंत्री पर कांग्रेस अनर्गल आरोप और अपशब्दों का प्रयोग कर रहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इसका जवाब भाजपा का कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में उन्हें करारी हार के रूप में देगा।
इस अवसर पर ग्वालियर लोकसभा प्रभारी विजय दुबे ने कहा कि विपक्ष के खिलाफ बहुत मुद्दे हैं, जिन्हें हम सोशल मीडिया पर प्रचारित करें, साथ ही हमें अपने लोकसभा प्रत्याशी विवेक शेजवलकर जी की सहज, सरल, ईमानदार छवि को भी लोगों तक पहुंचाएं।
बैठक का संचालन संभागीय मीडिया प्रभारी पवनकुमार सेन तथा आभार मनीष दीक्षित ने व्यक्त किया। 
   इस अवसर पर लोकसभा संयोजक अभय चौधरी, जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, राजेश सोलंकी, मधुसूदन सिंह भदौरिया, देवेंद्र भार्गव, बृजेंद्र सिंह जादैन, अभिनंदन त्यागी, प्रदेश सहसोशल मीडिया प्रभारी जंडेल सिंह गुर्जर, एड. वीरेंद्र पाल, नितिन शुक्ला, भानुप्रताप सिंह राजपूत, आशीष लालवानी, नारायणदास प्रजापति, सुनील मिश्रा, नरेंद्र राजपूत, शैलेंद्र सिंह, आशीष यादव, राकेश सोनी आदि उपस्थित थे।