हमेषा नफरत, अलगाव व बंटवारे की राजनीति करती है - शेजवलकर कंाग्रेस की आत्मा आज भी जिन्ना में बसी हैं- देवेश शर्मा

Apr 28 2019


     देश में वंशवाद की परंपरा को चलाने वाली कांग्रेसी हमेशा नफरत, अलगाव और बंटवारे की राजनीति करती है। कांग्रेस अपने स्वार्थ के लिए हमेशा दुष्प्रचार का अभियान चलाकर वोटों की राजनीति करती हैं, वहीं देश के प्रधान सेवक के रूप में श्री नरेन्द्र मोदी जी ने ’’सबका साथ सबका विकास’’ के संकल्प को लेकर देश को आगे बढ़ाने की राजनीति की है। विपक्ष के पास सिर्फ एकमात्र मुद्दा है ‘मोदी को हटाना है।‘ यह मुद्दा सिर्फ इसलिए है क्योंकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की जनता में बढ़ती स्वीकार्यता से विपक्षी दल खतरा महसूस कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि अगर नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने रहे, तो सारे कांग्रेसी और वामपंथी नेता या तो धूल खायेंगे या फिर घर बैठ जायेंगे। श्री नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने रहे तो यह देश विश्व में नंबर वन होगा। पूरी दुनिया में भारत की जय-जयकार होगी। यह बात रविवार को ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी विवेक शेजवलकर ने मुरार स्थित विद्या प्रगति पीठ स्कूल में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग एवं शिक्षा संस्थान संचालकों की बैठक में कही।
    श्री शेजवलकर ने कहा कि यह आम चुनाव राष्ट्रवाद और झूठ बोलने वाली कांग्रेस के बीच का चुनाव है। कांग्रेस बांटो और राज करो की नीति पर चलने वाली पार्टी है। कांग्रेस वोट के लिए कुछ भी कर सकती है, जितना विकास देश में पिछले 50 वर्षों में नहीं हुआ था, उससे कहीं ज्यादा विकास पिछले पांच वर्षों में हुआ है। अब देश का नवनिर्माण हो रहा है, भारत संपन्न राष्ट्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में श्री मोदी जी के कार्यकाल के दौरान विश्व पटल में भारत की छवी बनी, भ्रष्टाचार पर लगाम लगी और देश ने हर क्षेत्र में तेजी से विकास किया। उन्होंने कहा कि आप सब संकल्प ले कि 12 मई को कमल का बटन दबाकर भाजपा को जिताएंगे और देश में मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाएंगे।
    इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश सोलंकी जी ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का सशक्त रूप दिखाई दे रहा है। पूरी दुनिया का नजरिया भारत के प्रति बदला है। हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं, हमें अपने प्रधानमंत्री पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता श्री नरेंद्र मोदी के साथ है, हम सब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। आप सब लोग समाज में एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। आप सबका एक महत्वपूर्ण दायरा होता है उस दायरे में समाज का, क्षेत्र का, बुद्धिजीवी वर्ग का, सामाजिक संस्थाओं का जुड़ाव रहता है। खासकर हमारी विचारधारा से जुड़े लोगों को अधिक से अधिक पार्टी से जोड़ें। उन्होंने कहा कि आप लोग श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश हित में किए गए कार्यों को जनता को बताएं तो निश्चित ही भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चत होगी और हम सब मिलकर श्री नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने मे सफल होंगे।
    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने कहा कि  की आत्मा आज भी जिन्ना में बसी हैं,उन्हें देश बांटने के अलावा कोई काम नहीं है, न इधर की बात कर न उधर की बात कर, देश की तरफ देख फिर मोदी जी की बात कर। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से झूठ बोलती रही है। इनके नेता जब भी मध्यप्रदेश में आते हैं, एक झूठ बोलकर चले जाते हैं। पहले हमारे देश पर आतंकवादी हमले होते थे तो प्रधानमंत्रियों की चुप्पी नहीं टूटती थी, लेकिन अब आतंकवादियों को भी भारत से खौफ लगता है। हमारे प्रधानमंत्री से खौफ लगता है। यह काम सिर्फ हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं।  इसलिए आप सब 12 मई को कमल का बटन दबाएं। इस एक बटन को दबाने से नरेन्द्र मोदी पुनः देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और विवेक शेजवलकर जी आपके सांसद बनेगें।
    कार्यक्रम का संचालन प्रगति विद्या पीठ स्कूल के संचालक राहुल श्रीवास्तव ने दिया।
    इस अवसर पर बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के मधुसूदन सिंह भदौरिया, महामंत्री कमल माखीजानी सहित डॉक्टर, इंजीनियर, स्कूल संचालक और समाज सेवी उपस्थित थे।
    ग्वालियर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं महापौर विवेक शेजवलकर ने रविवार को अपना जनसंपर्क सुबह श्रीरामशरणम ध्यान केंद्र में भजन सुनकर प्रारंभ किया, उसके बाद श्री शेजवलकर रीजेंड प्रोफेशनल अकेडमी मैना वाली, समाज प्रमुखों से चर्चा, प्रबुद्धजनों से संपर्क किया। इस दौरान श्री शेजवलकर ने कार्यकर्ताओं, बुजुर्गों, युवाओं, स्थानीय नागरिकों एवं माताओं-बहनों से जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता का तिलक लगाकर व फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
शेजवलकर जी का आज का जनसंपर्क
 ग्वालियर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं महापौर विवेक शेजवलकर कल 29 अपै्रल को अपना जनसंपर्क सुबह 9 बजे से करैरा विधानसभा के बिल्हारी से प्रारंभ करेंगे। उसके बाद श्री शेजवलकर सुबह 10 बहे सहदौरा, सुबह 11 बजे लमकना, सुबह 11.30 बजे रांवकलां, दोपहर 12 बजे रायपहाडी, दोपहर 12.30 बजे पपरेडू, दोपहर 1 बजे सहींडा, दोपहर 10.30बजे सुनारी, दोपहर 2 बजे दिहायला, दोपहर 2.30 बजे राजपुर, दोपहर 3ः30 बहगवां, शाम 4ः30 बजे छितरी, शाम 5 बजे करही, शाम 6 बजे रामनगर, शाम 6.30 बजे हाजीनगर, शाम 7 बजे खैराघाट, कुम्हरपुरा में जनसंपर्क करेंगे तथा करैरा में रात्रि विश्राम करेंगे। इस दौरान श्री शेजवलकर कार्यकर्ताओं, बुजुर्गों, युवाओं, स्थानीय नागरिकों एवं माताओं-बहनों से जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करेंगे। 
इस अवसर पर उनके साथ पवन गुप्ता, हरिनिवास गुप्ता, सुरेश पाठक, सोनू रावत, राजेंद्र रावत, कोमल रावत, राजेश रावत, रविंद्र सिंह रावत, कप्तान सिंह विश्वकर्मा, प्रदीप रावत, अयोध्याप्रसाद रावत, उदयवीर सिंह, जगदीश सोनी, लखन सिंह रावत, नरेंद्र सिंह गुर्जर, कासिम खां उपस्थित रहेंगे।