जब आप कमल के फूल का बटन दबाएंगे और आपका हर वोट मोदी के खाते में जाएगा - शेजवलकर
Apr 27 2019
नया भारत तभी बन पाएगा, जब आप कमल के फूल का बटन दबाएंगे और आपका हर वोट मोदी के खाते में जाएगा - शेजवलकर
भारतीय जनता पार्टी जनता की सेवा करती है, लेकिन कांग्रेस तो राजा, महाराजा और उद्योगपतियों की पार्टी है। कांग्रेस विधानसभा चुनाव में तो प्रदेश के किसान और युवाओं से फरेब करके सत्ता में आ गई है, लेकिन अब देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हवाले ही करना है, ताकि जनता इनके झूठों से बची रहे। भाजपा ने हमेशा से विकास की राजनीति की है। हमारा तो मूल मंत्र ही सबका साथ-सबका विकास रहा है। वे जो भी वादा करते हैं, उसको कभी पूरा नहीं करते। मध्यप्रदेश में किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ। बल्कि इस सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करके गरीबों का कफन तक छीन लिया है। इसलिए सभी मतदाता अपने वोट के माध्यम से ऐसे झूठे कांग्रेसी नेताओं को जवाब दें। यह बात शनिवार को ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी विवेक शेजवलकर पोहरी विधानसभा में जनसंपर्क के दौरान आयोजित बैठकों को संबोधित करते हुए कही।
श्री शेजवलकर ने कहा कि यह चुनाव पहला ऐसा चुनाव है, जिसमें जनता सांसद का नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री का चुनाव कर रही है। मोदी जी को प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए सारा विपक्ष एक हो गया है। देश की 32 पार्टियां एकजुट होकर चुनाव मैदान में हैं। लेकिन एक होकर भी इन पार्टियों का कद हमारे प्रधानमंत्री के सामने कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में और उभरेगा-निखरेगा, विश्व पटल पर सर्वाधिक सशक्त बनेगा इसलिए मोदी जी को फिर प्रधानमंत्री बनाने और ग्वालियर के विकास की गति को और तेज करने भाजपा का साथ दें।
श्री शेजवलकर ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का सशक्त रूप दिखाई दे रहा है। पूरी दुनिया का नजरिया भारत के प्रति बदला है। हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं, हमें अपने प्रधानमंत्री पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता श्री नरेंद्र मोदी के साथ है, हम सब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। खासकर हमारी विचारधारा से जुड़े लोगों को अधिक से अधिक पार्टी से जोड़ें। उन्होंने कहा कि आप लोग टोली बनाकर जनता के बीच जाएं और श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश हित में किए गए कार्यों को जनता को बताएं तो निश्चित ही भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चत होगी और हम सब मिलकर श्री नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने मे सफल होंगे ।
श्री शेजवलकर ने कहा कि आप मेरे साथ खड़े हो जाइये, मैं ईमानदारी के लिए लड़ रहा हूं। नया भारत तभी बन पाएगा, जब आप कमल के फूल का बटन दबाएंगे। आपका हर वोट मोदी के खाते में जाएगा। गर्मी कितनी ही क्यों न हो, लोगों को बूथ तक ले जाना हमारी जिम्मेदारी होनी चाहिए। पहले मतदान फिर जलपान, भूलना मत। देश मजबूत हो, इसके लिए मजबूत सरकार बने, चौकीदार मजबूत हो, इसके लिए मेरे साथ संकल्प कीजिए कि मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है।
ग्वालियर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं महापौर विवेक शेजलवलकर ने शनिवार को अपना जनसंपर्क पोहरी विधानसभा के गुरावल से प्रारंभ किया, श्री शेजवलकर ने गुरवाल पहुंचकर सर्वप्रथम शनिदेव महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया, तत्पश्चात् करसैना, इंदरगढ, धौलागढ, हिम्मतगढ, सेंवढा, गोपालपुर, महेशपुर, खटका, पटेवरी, रायपुर, भौराना, ऐचवाडा, बीलवरामाता, खौदा, बैरजा, कुंअरपुर, मुढेरी में कार्यकर्ताओं, बुजुर्गों, युवाओं, स्थानीय नागरिकों एवं माताओं-बहनों से जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ता व ग्रामीणजनों ने अपने प्रिय नेता का तिलक लगाकर व फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर उनके साथ किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, ग्रामीण जिलाध्यक्ष वीरेंद्र जैन, पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









