प्रेक्षकगणों ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

Apr 27 2019


 लोकसभा निर्वाचन.2019 के लिए उपयोग में लाई जाने वाली ईवीएम.वीवीपैट मशीनों को शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में रखा गया है। एमएलबी कॉलेज में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। एमएलबी कॉलेज में पूरी सुरक्षा में मशीनों को रखा गया है। कॉलेज से ही मतदान दलों को सामग्री वितरित की जायेगी। मतदान के बाद मशीनों को सील कर यहीं रखा जायेगा। मतगणना भी एमएलबी कॉलेज में ही होगी।  अभी प्रेक्षकगण भी ग्वालियर शहर में हैं। शनिवार को प्रेक्षकगण स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करने पहुँचे। 
सामान्य प्रेक्षक श्री संजय कुमार सिंह श्री उमेश प्रताप सिंहए पुलिस प्रेक्षक श्री एनण् सथीश कुमार एवं व्यय प्रेक्षक श्री सीण्एमण् सेम्पर ने स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का जायजा लिया। प्रेक्षकगणों ने चुनाव कार्यों के लिए महाविद्यालय परिसर  में उपयोग किए जा रहे विभिन्न कक्षों का जायजा लिया और जरूरी निर्देश भी दिए। उनके साथ कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीनए उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनूप कुमार सिंहए एडीएम श्री संदीप केरकेट्टा  सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।  
    प्रेक्षकगणों ने निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा.निर्देश एवं अपने सुझाव भी दिए। प्रेक्षकगणों ने कहा कि गर्मी का समय हैए तापमान अधिक हो रहा है। महाविद्यालय से ही मतदान दलों को सामग्री वितरण किया जाना है। इसलिए पूरी व्यवस्था बनी रहे। पेयजल का प्रबंध किया जाए। कर्मचारियों के लिए भी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं हो। पूरी पारदर्शिता एवं पुख्ता सुरक्षा के साथ मशीनें रहें। सीसीटीव्ही कैमरे से 24 घंटे निगरानी की जाए। आने.जाने वाले लोगों की रजिस्टर में एंट्री की जाए।