भाजपा महिला मोर्चा की बैठक संपन्न

Apr 26 2019


 यह चुनाव आप सभी का है और आप को ही इसे लड़ना भी है और जितना भी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा कराए गए कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए मोदी जी का पुन प्रधानमत्री बनाना आवश्यक है। इसलिए विवेक शेजवलकर जी को जिता कर मोदी जी के हाथ मजबूत करने की जरूरत है। ये बात शुक्रवार को लोकसभा प्रत्याशी विवेक शेजवलकर जी की धर्मपत्नी श्रीमती नीलिमा शेजवलकर जी ने वीरपुर बांध के पास स्थित सनी ग्लो पब्लिक स्कूल में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में कही। 
उन्होंने कहा कि यदि महिला कार्यकर्ता अपने कार्य को पूरी तन्मयता से पूरा करे और संकल्प ले कि हमे अपने क्षेत्र से पार्टी को विजयी बनाना है तो कोई भी ताकत हमारी विजय नही रोक पाएगी। उन्होंने कहा कि यहां की महिला कार्यकर्ता सबसे कुशल कार्यकर्ता है जिनकी देश में अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि अपने अपने मतदान केंद्रों को भारी मतों से जीतना होगा। इसके लिए हमें मतदान केन्द्र तक प्रवास करना आवश्यक है। साथ ही डोर टू डोर संपर्क कर हर व्यक्ति को मोदी सरकार के जनकल्याणकारी कार्यो से उन्हें अवगत कराना होगा।
इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती खुशबू गुप्ता ने कहा कि मतदान केंद्रों पर महिला मोर्चा की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। महिला मोर्चा की बहनें वार्ड स्तर पर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की योजना को बताएं और मतदान केंद्र को मजबूत बनाने का काम करें। इस अवसर पर मैं आप सबसे अपील करती हूं कि ज्यादा से ज्यादा महिला बहनें 12 मई को भाजपा के पक्ष में मतदान कर मा. विवेक शेजवलकर जी को जिताएं और मोदी को दोबारा देश का प्रधानमंत्री बनाएं। 
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सोलंकी, बेटी बचाओ, बेटी पड़ाओ की जिला संयोजक नीलिमा शिंदे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती खुशबू गुप्ता, गिरिजागर्ग जाटव मंचासीन थीं।
बैठक में स्वागत भाषण श्रीमती किरण खोखर ने दिया। इस अवसर पर सैकडों क्षेत्रीय महिलाएं उपस्थित थीं।