कांग्रेसियों की कथनी और करनी में जमीन.आसमान का फर्क. तोमर ग्वालियर का सर्वांगीण विकासए मेरा और भाजपा का ध्येय है . शेजवलकर

Apr 25 2019

 

 

 



ग्वालियर। केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार थीए तो इन्होंने टूजीए थ्रीजीए पता नहीं कितने घोटाले किए। अब मध्यप्रदेश में भी घोटाले शुरू कर दिए हैं। इनकी कथनी और करनी में जमीन.आसमान का अंतर हैं। ये झूठ का ढिंढोरा पीट रहे हैं। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने पांच साल में कई महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की। पहले आतंकवादी हमला होता था तो प्रधानमंत्रियों के मुंह नहीं खुलते थेए लेकिन अब आतंकवादी भारत से खौफ  खाते हैं।  
भाजपा और विकास एक दूसरे के पर्याय
श्री तोमर ने कहा कि विकास तो प्रतिबद्धता से होता हैए विकास नेता की नीयत से और सरकार की नीति से होता हैए लेकिन विकास के लिए अगर किसी में प्रतिबद्धता नहीं है तो कोई भी जीते इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। अगर विकास के प्रति प्रतिबद्धता है तो विकास होगा भीए इसलिए मैं कहना चाहता हूं कि भाजपा और विकास एक दूसरे के पर्याय हैं।  
चुनाव देश तोडऩे वालों और देश को जोडऩे वालों के बीच
श्री तोमर ने कहा कि यह चुनाव देश को जोडऩे वाले और देश को तोडऩे वालों के बीच का चुनाव हैं। ग्वालियर लोकसभा सीट से एक ओर भारतीय जनता पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता विवेक शेजवलकर हैंए तो दूसरी ओर टुकड़े.टुकड़े गैंग के साथी कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। अब आप यह खुद ही सोच लें कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की विचारधारा में कितना अंतर हैं। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीयताए न्यायए सामाजिक समरसता और देश की अखण्डता के लिए चुनाव लड़ती हैं। इसलिए मैं आप सबसे अपील करता हूं 12 मई को भाजपा के पक्ष में मतदान कर विवेक शेजवलकर अपना आशीर्वाद दें और मोदी को दोबारा देश का प्रधानमंत्री बनाएं। ग्वालियर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं महापौर विवेक शेजवलकर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये चुनाव मेरा चुनाव नहीं हैए ये जनता का ही चुनाव है और वही चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि ये चुनाव देश के लिए महत्वपूर्ण है और जनता देश को बचाने के लिए मोदी के नेतृत्व में फिर से भाजपा की सरकार बनाएए भारतीय जनता पार्टी को जिताए।      
इस अवसर पर उनके साथ ग्रामीण जिलाध्यक्ष वीरेंद्र जैनए कौशल शर्माए सूर्य भान सिंह पवैयाए बज्जर सिंह गुर्जरए अशोक पटसारियाए जवाहर सिंह रावतए जितेंद्र रावतए राकेश श्रीवास्तवए जसवंत सिंह गुर्जरए श्याम सिंह सेंगरए मोती सिंह रावतए नरेंद्र सिंह रावतए परसराम पुरियाए योगेंद्र कुशवाहाए सुरेश उपाध्याय आदि मौजूद थे।