ट्रक चालक ने पेड़ से लटककर लगाई फांसी
Apr 25 2019
ग्वालियर। पड़ौसी युवकों द्वारा की गई मारपीट से दुखी ट्रक चालक ने पेड़ पर फंदा बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के सत्यनारायण की टेकरी की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया। परिजनों के आरोप पर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
जनकगंज थाना पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के सत्यनारायण की टेकरी निवासी राजेन्द्र सिंह चंदेल पुत्र प्रहलाद सिंह चंदेल ट्रक चालक था। खाना खाने के बाद वह अपने कमरें में सोने चला गया था। देर रात जब उसके पिता की नींद खुली तो उन्हें राजेन्द्र के कमरे के दरवाजे खुले मिले। दरवाजे खुले देखकर अंदर झांका तो अंदर कमरा खाली था और वे उसे तलाशते हुये पीछे जानवरों के लिये बनाए गए हिस्से में गए तो देखा राजेन्द्र पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर लटका हुआ था। उसे फंदे पर लटके देखकर उनकी चीख निकल गई और अन्य परिजनों के साथ ही आसपास के लोग भी वहां पर पहुंचे। मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिला ने पिटवाया
मृतक के पिता प्रहलाद सिंह ने पुलिस अफसरों को बताया कि कुछ समय पूर्व पास ही सब्जी बेचने वाली महिला ने बेटी की शादी पर मदद के रूप में दस हजार रुपए उधार लिए थे। कई बार रुपए मांगने पर वह आजकल की कह कर टरका रही थी। रात को राजेन्द्र पैसे मांगने गया थाए जहां पर पुलिस ने बेटों तथा अन्य से उसकी मारपीट कराई थीए जिससे दुखी होकर उसने जान दी है। राजेन्द्र की मौत का पता चलते ही महिला अपने घर पर ताले डालकर गायब हो गई है। पुलिस ने उनके आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
मछुआरों की सुरक्षा और समृद्धि सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरदा का हृदय अभियान बना आदर्श उदाहरण, राज्य नीति आयोग ने की सराहना
समृद्ध और विकसित शहर बनेंगे प्रदेश के समावेशी विकास की आधारशिलाः मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव के पिताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंडिया टुडे मीडिया समूह के एम पी तक के कार्यक्रम बैठक में संवाद किया।
5163 करोड़ की लागत से होगा विद्युत ट्रांसमिशन सिस्टम का सुदृढ़ीकरण : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर
अपर मुख्य सचिव श्री संजय दुबे ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा
शासकीय शालाओं में होगा शैक्षिक ओलंपियाड
समय सीमा में पूरा करें निर्माणाधीन और स्वीकृत मार्ग: राज्यमंत्री श्रीमती गौर
वर्ल्ड रोज कन्वेंशन 2028 वैश्विक संवाद और आतिथ्य का अभूतपूर्व अवसर : राज्यपाल
मध्यप्रदेश देश के सबसे तेज़ गति से विकास करने वाले राज्यों में अग्रणी: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -