आपका वोट देश की दिशा बदलेगा रू अशोक सिंह
Apr 25 2019
ग्वालियर । देश के हर व्यक्ति का बोट महत्वपूर्ण है और आपका एक बोट ग्वालियर ही नहीं देश की दिशा को बदल सकता है इसलिए आगामी 12 मई को सभी अपने.अपने घरों से निकलकर सबसे पहले वोट डालकर अपना धर्म निभाएं और कांग्रेस को विजई बनाएं यह बात पुरानी छावनी में आयोजित एक सभा के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सिंह ने कहीं।
सिंह ने कहा कि आज देश जिन लोगों के हाथों में है वह हर कदम कदम पर छलावा कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी ने हमेशा सर्वहारा वर्ग के लोगों को साथ लेकर कार्य किया है इस अवसर पर पूर्व विधायक मदन कुशवाहा ने कहा कि जिन लोगों के हाथ में पहले प्रदेश की सत्ता थी आज वह अपना नैतिक धर्म भी भूल गए हैं जो कभी अपने आप को मामा कहा करते थे आज वह मामा विलुप्त हो गए हैं। इस अवसर पर पूर्व जनपद सदस्य कप्तान सिंह गुर्जर विक्रम सिंह केशवा सिंह किरार एवं राम सेवक शर्मा ने भी अपने विचार रखे पुरानी छावनी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मनोज यादव पूर्व सरपंच रमेश झा मुरारी लाल शर्मा हरिराम शर्मा सूरज खटीक प्रमोद भदोरिया उपस्थित थे एवं कार्यक्रम का संचालन शिव सिंह यादव ने किया ।
कांग्रेस दक्षिण विधानसभा के कार्यालय का उद्घघाटन
ग्वालियर। लोकसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रचार लगातार तेज होता जा रहा है। एैसे में ग्वालियर लोकसभा के कांग्रेस उम्मीदवार अशोक सिंह के समर्थन में कांग्रेस नेताओं द्वारा लगातार प्रचार प्रसार किया जा रहा है इस बीच ग्वालियर के दक्षिण विधानसभा के कोठारी काम्पलेक्स में अशोक सिंह के चुनाव कार्यालय का उद्घघाटन किया गया। इस मौके पर विधायक प्रवीण पाठकए कांग्रेस नेता आनंद शर्मा सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
गैस राहत चिकित्सालयों में प्रतिनियुक्ति पर ली जायेंगी चिकित्सा अधिकारियों की सेवाएँ
यौन अपराधों से बच्चों को संरक्षण के लिये बना है पॉक्सो अधिनियम
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -