तापमान 46 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

Apr 25 2019

चढ़ते पारे से लोग परेशान  


ग्वालियर। ग्वालियर में चढ़ते पारे ने लोगों को परेशान कर रखा हैण् पिछले दिनों मौसम के तापमान में हल्की गिरावाट के बाद अब पारा लगातार ऊपर जा रहा है और इसके ऊपर जाने की संभावना कम होती नहीं दिख रही है। गुरूवार दोपहर 4ण्30 बजे तक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग का कहना है कि पिछले 24 घंटे में दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना है। चिलचिलाती धूप के बीच सूरज की गर्मी और गर्म हवाओं से पूरा शहर तप रहा है। इधर सुबह 9 बजे से चिलचिलाती धूप और गर्म हवा के थपेड़ों से सडक़ें सूनी नजर आ रही हैं। तपिश ऐसी कि चंद मिनट भी धूप में निकलना मुश्किल हो रहा है। तपन ने लोगों को जमकर परेशान किया। तेजी से बढ़ते तापमान के चलते सुबह से शाम तक गर्म हवाएं चलती रहीं। दोपहर में सडक़ों पर निकला मुश्किल हो रहा था। वही मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोत्तरी होगी। अप्रैल के इस अंतिम हफ्ते में तापमान 46 डिग्री तक पहुंचने की आशंका भी जताई है। ण्