ग्वालियर लोकसभा प्रत्याषी शेजवलकर ने निकाला रोड शो रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं एवं आमजनों ने किया शेजवलकर जी का पुश्प बरसाकर स्वागत

Apr 22 2019



     ग्वालियर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विवेक शेजवलकर ने आज आमसभा के बाद एक रोड शो निकालकर अपना नामांकन दाखिल किया। इस शो में उनके साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, डॉ सतीश सिंह सिकरवार, अभय चौधरी, राकेश जादौन, रणवीर सिंह रावत, भारत ंिसह कुशवाह खुली कार में सवार थे।
    लोकसभा प्रत्याशी विवेक शेजवलकर का रोड शो मुरार स्थित रामलीला मैदान में आमसभा के उपरांत सैकडों भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ सदर बाजार से होते हुए बारादरी चौराहे पर समाप्त हुआ। इस दौरान रास्ते में जगह जगह व्यापारियों, आमजनता, कार्यकर्ताओं द्वारा फूलों की बरसाकर और फटाखे फोडकर अपने लोकप्रिय प्रत्याशी एवं महापौर विवेक शेजवलकर का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। 
    इससे पहले सुबह 11 बजे विवेक शेजवलकर जी ने अचलेश्वर महादेव मंदिर पर पूजा अर्चना करने के बाद छत्री स्थित श्रद्धेय राजमाता विजयाराजे सिंधिया और स्व माधराव सिंधिया जी की समाधि स्थल पर पहंुचकर माल्यार्पण किया। उसके बाद थीम रोड स्थित शीतला सहाय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात् नगर निगम कार्यालय स्थित अपने पूज्नीय पिताजी स्व नारायण कृष्ण शेजवलकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया, उसके बाद ग्वालियर कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन दााखिल किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह, विधायक भारत सिंह कुशवाह, प्रमिला वाजपेयी, संभागीय मीडिया प्रभारी पवनकुमार सेन उपस्थित थे।