कांग्रेस और भाजपा की संस्कृति में जमीन-आसमान का फर्क है शिवराजसिंह चौहान राजनीति की काजल कोठरी से बिना दाग के कोई निकला हैं तो वो विवेक जी है -नरेंद्र सिंह तोमर

Apr 22 2019


    ग्वालियर 22 अपै्रल। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक नए भारत का निर्माण हो रहा है। देश की जनता पिछले पांच सालों में आए बदलावों को महसूस कर रही है। आने वाला लोकसभा चुनाव में जनता अपने वोट के रूप में प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को अपना आशीर्वाद देगी और भारी बहुमत से देश में फिर एक बार भारतीय जनता पार्टी, एनडीए की सरकार बनेगी।  यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल करने से पूर्व रामलीला मैदान, मुरार में आयोजित एक विशाल आम सभा को संबोधित करते हुए कही।
    पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दुनिया के सबसे बड़े झुठेले हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कहा कि कांग्रेस की सरकार बनाओ, 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ कर देंगे। नहीं हुआ,  तो 11 वें दिन मुख्यमंत्री को हटा देंगे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के लोग राहुल गांधी से सावधान रहें, मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने 120 दिन से उपर हो गए हैं, लेकिन किसी का कर्ज माफ नहीं हुआ। इधर, मुख्यमंत्री कमलनाथ इंतजार कर रहे थे कि कब लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगे और कर्जमाफी से जान छूटे। उन्होंने कहा कि सरकार की इस धोखेबाजी से प्रदेश के कई किसान डिफाल्टर हो गए हैं। राहुल गांधी ने नौजवानों से कहा बेरोजगारी भत्ता दूंगा। मोबाइल की फैक्ट्री लगा दूंगा, जिससे रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उनके लिए मवेशी चराने और बैंड बजाने का रोजगार ढूंढा है।
      पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा की संस्कृति में जमीन-आसमान का फर्क है। एक तरफ हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी है, जिनका जीवन पारदर्शिता भरा है। मोदी जी ने अपना सारा जीवन भारतमाता के चरणों में समर्पित कर दिया। दूसरी तरफ कांग्रेस है, जिसकी सरकार बनते ही मध्यप्रदेश में विकास ठप हो गया है,  बस ट्रांसफर उद्योग चल रहा है। मध्यप्रदेश में अब कानून व्यवस्था का मतलब है पैसे ला ऑर्डर ले जा। लूट मची है लूट। पूरे प्रदेश में लोग त्राहि त्राहि कर रहे हैं। महाभ्रष्टाचार शुरू हो गया है। इसीलिए जब आयकर वालों ने छापा मारा तो 281 करोड़ मय हिसाब के बरामद हुए। ये कांग्रेस है, जो जनता का पैसा चोरी करके चुनाव लड़ने में लगाती है।
    पूर्व मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह  चौहान  ने कहा कि मध्यप्रदेश में मैंने कई योजनाएं चलाईं, लेकिन अब कांग्रेस सरकार ने सभी योजनाओं को बंद कर दिया। अब जब किसी बुजुर्ग को तीर्थ यात्रा पर जाना होता है तो उसे मामा याद आता है।  अंतिम संस्कार के समय मामा याद आता है।  बिजली के बिल भरते समय मामा याद आता है, कोई बीमार होता है उसे भी मामा याद आता है। कोई माता-पिता जब अपने बच्चे की फीस भरते हैं तो उन्हें भी माता याद आ जाता है।
    उन्होंने कहा कि देश के अधिकांश भाग में भाजपा की सरकारें हैं और इन सरकारों ने जो विकास किया है, वह देखने लायक है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने किसान भाइयों को 6 हजार रुपए सम्मान निधि के रूप में देने का फैसला किया है। 2022 तक देश के सभी गरीब परिवारें को पक्के मकान दे दिए जाएंगे, यह भाजपा का वचन है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों का मान हैं, माता-बहनों का सम्मान हैं, गरीबों का अभिमान हैं, युवाओं की शान हैं और नए भारत की पहचान हैं। उनके नेतृत्व में एक शक्तिशाली, समृद्धिशाली और वैभवशाली भारत का निर्माण हो रहा है।
    केंद्रीय मंत्री व मुरैना लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आज ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र में नामांकन समारोह में पधारे शिवराज जी का स्वागत करता हूं हम सब हाथ हिलाकर उनका स्वागत करें। उन्होंने कहा कि जब चुनाव का प्रश्न आता है तो भाजपा का कार्यकर्ता अगर ठान ले तो कोई भी हमें चुनाव नहीं हरा सकता है। आज हमारी केंद्र में सरकार है और 15 सालों में जो शिवराज की सरकार थी, ने जो काम हमने किए हैं वो मील का पत्थर सिद्ध होंगे। प्रत्याशियों की बात करें तो विवेक जी बहुत भारी है। अगर राजनीति की काजल कोठरी से बिना दाग के कोई निकला हैं तो वो विवेक जी है। हम सभी कार्यकर्ता उनको जिताएं वो कभी किसी को निराश नहीं करेंगे। आप सबसे मैं इतना आग्रह करूंगा कि 12 मई को शादियां बहुत है और गर्मी भी बहुत रहेगी पर हमें वोटिंग की चिंता करना है और मोदी जी को जितना है, और शिवराज जी का मस्तक उंचा करना है।

इस चुनाव को छोटा मत समझिए, पूरे विश्व की नजर इस चुनाव पर हैं- पवैया
    पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने कार्यकर्ताओं से कहा कि उर्जा भरिए, इस चुनाव को छोटा मत समझिए, पूरे विश्व की नजर इस चुनाव पर हैं, अगर मोदी जी नहीं जीते तो पाकिस्तान में घर-घर दिये जलाए जाएंगे और जीते तो आतंकवादियों में खौफ बढ जाएंगे। मोदी का मुखोटा लगाकर अगर पाकिस्तान जाओगे तो वहां के शटर नहीं गिर जाएं तो कहना। उन्होंने कहा कि जब हमारे सेना के 40 जवान शहीद हुए थे तो लोगों में गुस्सा बहुत था। जब मोदी जी ने पुलवामा अटैक का बदला लिया तो ममता बनर्जी ने शहीदों को अपमान किया कि जंगल में बम पटककर भाग आए। पाकिस्तान का दुख मैं समझ सकता हंू पर कांग्रेस का दुख मैं समझ नहीं सकता हूं पर 10-12 जीव ऐसे हैं जिनका दुख मेरी समझ से परे हैं। यह चुनाव हमें डंके की चोट पर जीतना है और पाकिस्तान परिस्तों को जवाब देना है।
मोदी जी ने स्वच्छता के लिए जो काम किए वो महिलाओं के सम्मान में बहुत बडी उपलब्धि है -माया सिंह
    पूर्व मंत्री माया सिंह ने कहा कि यूपीए सरकार से उबरकर मोदी जी जो सरकार दी है उसे मोदी जी ने बखूबी निभाया है। मोदी जी ने जब नारा दिया कि स्वच्छता के मायने बडे हैं। मोदी जी ने स्वच्छता के लिए जो काम किए वो महिलाओं के सम्मान में बहुत बडी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि एक बार राजीव जी ने कहा था कि हम 100 पैसें भेजते हैं तो गरी को 15 पैसे पहुंचते थे। मोदी जी ने इसी व्यवस्था के तहत कहा था कि मोदी जी ने कहा था कि मैं इन्हीं भ्रष्ट कार्याें की चौकीदारी करूंगा और अब सब्सिडी का लाभ गरीब लोगों को सीधे खातों में पहुंचता हैं 100 के 100 पैसे सीधे जनता के खातों में पहुंचने लगे। जो खुद भ्रष्टाचारी में जमानत पर हैं उन्हें नैतिकता के आधार पर चोर कहने का अधिकार नहीं है। इसलिए बंधुओं से कहना चाहती हूं कि कोई भी देश तब महान होता है जब देश की सांख हो। आज अंतर्राष्टीय के मंच पर मोदी जी की नीतियों से देश का सम्मान बढा है, देश प्रगति के पथ पर आगे बढ रहा है, इसलिए एक बार फिर से मोदी सरकार को पूर्ण बहुमत से जितना है।  

मित्रो यह टिकट मुझे नहीं, हम सभी कार्यकर्ताओं को मिला है- शेजवलकर
      ग्वालियर लोकसभा संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री विवेक शेजवलकर जी ने कहा कि आज इस नामांकन के अवसर पर आए सभी अतिथियों का स्वागत है। देश के नेतृत्व का आभारी हूं जिसने मुझे उम्मीदवार बनाया है। मित्रो यह टिकट मुझे नहीं, हम सभी कार्यकर्ताओं को मिला है। कांग्रेस की इन पांच महीनों का दुराचारी शासन और केंद्र सरकार में भाजपा की सरकार के पांच साल के शासन में जमीन आसमान का अंतर है। कंाग्रेस ने जनता के साथ छलावा किया है, किसान खून के आंसू रो रहे हैं। हमारी सरकार द्वारा गेंहू 2100 रूपए प्रति क्विंटल खरीदा जाता था, वो कांग्रेस उसे नहीं खरीद रही है, किसान परेशान है जनता त्रस्त है और कमलनाथ मस्त है। 
    उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एकमात्र नारा है, मोदी जी को रोको, हमने उज्जवाला के तहत पांच करोड सिलेंडर हितग्रारियों को दिए है, ये हमारे पांच साल की उपलब्धि है, और उनकी पांच महीने की असफलता है जो हमें जीत की ओर अग्रसर करेगी। मैं जब ग्रामीण क्षेत्रों में जाता हूं तब लोग मुझे गले लगा लेते हैं। जो मेरे पिताजी के सहयोगी हैं, उन्होंने मुझे स्नेह से मिले, जिस प्रकार मेरे पिताजी को स्नेह मिला उसी प्रकार मुझे भी उनसे ऐसा ही स्नेह मिला। मित्रों देश को योग्य नेताओं की जरूरत है। यह चुनाव विवेक और अशोक के बीच नहीं बल्कि मोदी और राहुल के बीच में है। यह मोदी को रोकना चाहते हैं क्योंकि यह मा बेटा, जीजाजी जमानत पर है और इन सबको लगता है कि मोदी जी अगर फिर से प्रधानमंत्री बने तो यह सब जेल में होंगे, मोदी है तो सब मुमकिन है। उन्होंने कहा कि मोदी जी की हवा है पर हमें 12 मई को अपने अपने घरों से निकलना हैं और वोट डालने जरूर पहुंचना है, हमें ऐसी व्यवस्था करनी है कि 12 मई को पहले मतदान फिर जलपान।
     आम सभा को डॉ सतीश सिंह सिकरवार, वेदप्रकाश शर्मा, जय सिंह कुशवाह, विधायक भारत सिंह कुशवाह, कप्तान सिंह सहसारी, रणवीर रावत, जवाहर सिंह रावत, प्रहलाद भारती ने भी संबोधित किया।
    इस अवसर पर मंच पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, लोकसभा प्रभारी विजय दुबे, संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरूआ, जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, राजेश सोलंकी, अभय चौधरी, राकेश जादौन, नरोत्तम मिश्रा, रूस्तम सिंह, नरेंद्र बिरथरे, प्रहलाद भारती, सीताराम आदिवासी, अजब सिंह कुशवाह, हरि सिंह यादव, महेंद्र यादव, प्रीतम लोधी, सभापति राकेश माहौर, बृजेंद्र सिंह जादौन, अशोक जादौन, गंगाराम बघेल, राधेलाल बघेल, प्रदीप अग्रवाल, जगदीश शर्मा, जितेंद्र सिंह गुर्जर, धीर सिंह तोमर, महामंत्रीगण कमल माखीजानी, शरद गौतम, महेश उमरैया आदि उपस्थित थे।
    सभा का संचालन ग्रामीण जिलाध्यक्ष वीरेंद्र जैन ने किया।
    इस अवसर पर ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के आठ विधानसभाओं के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।