मतदाता जागरूकता के लिए निकाली साइकिल रैलीए कलेक्टर ने दिखाई हरी झण्डी

Apr 21 2019

 


 

 लोकसभा निर्वाचन.2019 में मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को मतदाता जागरूकता के लिए साइकिल रैली को रवाना किया गया। कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने साइकिल रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में 11 सदस्यीय टीम में अमित कालराए वीरेन्द्र झाझरियाए चेतन खण्डूजाए हिमांशु गुप्ताए मिताली दत्ताए मोहित गौतमए निरंजन गुर्जरए प्रखर भदौरियाए प्रतीक पाठकए राजेन्द्र ललवानी एवं सुबोध टंडन का नाम शामिल है। 
    मतदाता जागरूकता का संदेश लेकर यह रैली 300 किलोमीटर की यात्रा करेगी। रैली मतदाता जागरूकता के नारों के साथ ग्वालियर से आगरा तक जायेगी। कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वीप के सह नोडल श्री राजीव सिंह भी उपस्थित थे।