मच्छरों की रोकथाम के लिए फोगिंग एवं कीटनाशक दवाओं के छिडकाव का अभियान जोरों पर
Apr 21 2019
नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर में मच्छरों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत मलेरिया विभाग द्वारा तैयार किए गए प्लान के अनुसार शहर के प्रत्येक वार्ड में सभी स्थानों पर फोगिंग एवं कीटनाशक दवाओं का छिडकाव किया जा रहा है। इसके साथ ही मलेरिया विभाग द्वारा प्रदान किए गए ऐसे स्थान जहां पहले डेंगू व मलेरिया के लार्वा मिले थे, उन स्थानों पर प्राथमिकता से फोंगिंग कराई जा रही है। जिसमें शहर के सभी स्लम एरिया भी फोंिगग के लिए प्राथमिकता से लिए जा रहे है। इसके साथ ही शहर के सभी क्षेत्रों में विशेष दल बनाकर कीटनाशक दवाओं का छिडकाव एवं फोंंिगग कराई जा रही है। जिससे मच्छरों के प्रकोप को कम किया जा सके।
निगमायुक्त श्री संदीप माकिन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य अधिकारी श्री आनंद कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे कीटनाशक दवाओं का छिडकाव एवं फोंगिंग कराया जा रहा है। फांेंिगग अभियान के तहत शहर की कालोनियांे, स्लम बस्तियों सहित मोहल्लों एवं अन्य क्षेत्रों में फोगिंग कराई गई तथा यह कार्यवाही नियमित रुप से सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों के निर्देशन में संबंधित क्षेत्रों में चलाई जा रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग में कंट्रोल रुम का गठन भी किया गया है, शहर का कोई भी नागरिक कंट्रोल रुम के दूरभाष 0751-2438341 पर फोंगिग कराने के लिए सम्पर्क कर सकते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









