(पार्शदगण एवं वरिश्ठ पार्शदगणों की बैठक आयोजित) जनता के बीच हम अपनी सरकार और अपने प्रधानमंत्री के किये कार्यो को लेकर जाये तो निश्चित ही जीत हमारी होगी- शेजवलकर

Apr 21 2019

 

 


(पार्शदगण एवं वरिश्ठ पार्शदगणों की बैठक आयोजित)
जनता के बीच हम अपनी सरकार और अपने प्रधानमंत्री के किये कार्यो को लेकर जाये तो निश्चित ही जीत हमारी होगी- शेजवलकर
      जब से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने सत्ता संभाली, तो देश को आशा की किरण दिखाई दी और देश के विकास को गतिशील बनाया। उन्होंने ठहरे हुए देश को गति दी और अब उनके पांच साल के कार्यकाल में देश का मान-सम्मान शिखर छू रहा है। हमारी सेना अब दुनिया की तीसरी ऐसी सेना बन गई है, जो अपने सैनिकों की शहादत का बदला दुश्मन के घर में घुसकर लेती है। लोकसभा के चुनाव जनता के बीच हम अपनी सरकार और अपने प्रधानमंत्री के किये कार्यो को लेकर जाये तो निश्चित ही जीत हमारी होगी। उक्त बात आज ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र से भाजप प्रत्याशी एवं महापौर विवेक शेजवलकर ने मोदी हाउस में आयोजित पार्षदगण एवं वरिष्ठ पार्षदगणों की बैठक में कही। 
     इस अवसर पर मंच पर लोकसभा प्रभारी विजय दुबे, जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, डॉ सतीश सिंह सिकरवार आदि उपस्थित थे। 
    श्री शेजवलकर ने कहा कि ये चुनाव भी मेरा चुनाव नहीं है, ये जनता का ही चुनाव है और वही चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि ये चुनाव देश के लिए महत्वपूर्ण है और जनता देश को बचाने के लिए श्री मोदी जी के नेतृत्व में फिर से भाजपा की सरकार बनाए, भारतीय जनता पार्टी को जिताए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक चुनाव प्रचार और संवाद करने की बात कही।
    इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी विजय दुबे ने कहा कि देश में भाजपा का दोबारा सत्ता में आना देश के सम्मान, विकास और आम लोगों के हित में है। इसलिए विधानसभा चुनाव की गलतियों को न दोहराते लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जिताएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता मोदी जी को फिर प्रधानमंत्री देखना चाहती है, उनकी इस इच्छा की पूर्ति के लिए जी जान से जुट जाएं और भाजपा की जीत के लिए एकजुट होकर प्रयास करें।
    जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने कहा कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जबर्दस्त माहौल है। जनता मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री देखना चाहती है। यह दायित्व पार्टी कार्यकर्ताओं का है कि वे जनता की इस कामना को साकार करने के लिए प्रयास करें।
    इस अवसर पर दिनेश दीक्षित, सतीश बोहरे, गंगाराम बघेल, धर्मेंद्र राणा, गौरी परमार, शिल्पा सिंह, हेतराम बाथम, दयाराम पाल, जयसिंह सोलंकी, धर्मेंद्र सिंह, अनीता कुशवाह, जबर सिंह, बलवीर सिंह तोमर, सोमवती पोहप सिंह जाटव, मीना शिवराम जाटव, मुकेश परिहार, श्रीमती खुशबू गुप्ता, करूणा स्वतंत्र सक्सैना, नीलिमा शिंदे, गीता दंडौतिया आदि पार्षदगण उपस्थित थे। 
    एक अन्य विज्ञप्ति के अनुसार ग्वालियर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं महापौर विवेक शेजलवलकर ने जौरासी(मंडल बिलौआ) में प्रमुख कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, उसके बाद टीचीपी (मंडल बिलौआ) में तथा चुरली (मंडल बिलौआ) में वृह्द कार्यकर्ताओं की बैठक ली। तत्पश्चात् श्री शेजवलकर जनकपुर (मंडल पिछोर) में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान श्री शेजवलकर ने कार्यकर्ताओं, बुजुर्गों, युवाओं, स्थानीय नागरिकों एवं माताओं-बहनों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करेंगे।
इस अवसर पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष वीरेंद्र जैन, कौशल शर्मा, बंटी गौतम, कालीचरण शर्मा, नरेंद्र जैन, पवन सोनी, कमलेश कुशवाह, विपिन राणा, धर्मेंद्र गुर्जर, बालाराम बाथम, बलराम यादव, महेश यादव, विनोद यादव, हेमंत दुबे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।